राशन डीलर द्वारा बायोमेट्रिक इंप्रेशन लेने के बाद भी उन्हें उनका राशन न देने का लगाया आरोप ,किया हंगमा





जामुड़िया-जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र में राशन भ्रष्टाचार के आरोप फिर राशन डीलर के विरुद्ध लगे. राशन उपभोक्ताओं का आरोप है कि राशन डीलर द्वारा एक साल तक बायोमेट्रिक इंप्रेशन लेने के बाद भी उन्हें उनका राशन न देकर सिर्फ पर्चियां दे दी जा रही हैं, राशन सामग्री से वंचित होना अभी भी पड़ रहा है .यह घटना जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ब्लाक दो स्थित परसिया ग्राम पंचायत क्षेत्र स्थित राशन डीलर संख्या 30 पर गुरुवार को जामुड़िया पंचायत समिति कर्माध्यक्ष उदीप सिंह के नेतृत्व में पहुंचे खाद्य आपूर्ति निरीक्षक सिंटू मिया. ग्राहकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए यह कहा कि लगभग एक साल से वे राशन आपूर्ति से वंचित हैं. राशन डीलर तुषार कांति घोष जो वर्तमान में उस राशन दुकान पर राशन सामग्री की आपूर्ति के प्रभारी हैं.उन्होंने कहा कि राशन सामग्री कम मिल रहे हैं और ग्राहकों की संख्या करीब 500 की है. इन सभी वस्तुओं की आपूर्ति के लिए उसे बड़ी मात्रा में राशन सामग्री का स्टॉक करना होगा .फिर भी उन्होंने अपने कर्मचारी बापी आचार्य को ही इलाके के लोगों के पास भेजा ताकि वे उपभोक्ताओं का फिंगरप्रिंट ले सकें और रसीद काटकर उन्हें सौंप सकें,ताकि राशन आने और उन्हें राशन दिया जा सके लेकिन लोगों की शिकायत थी कि उन्हें लंबे समय से राशन सामग्री नहीं दी जा रही है. हालांकि इस राशन दुकान का निरीक्षण करने के बाद खाद्य नियामक कार्यालय के सब-इंस्पेक्टर सिंटू मिया ने कहा कि उन्होंने कई अनियमितताएं देखीं और राशन ग्राहकों से यह शिकायत भी सुनी कि उन्हें लंबे समय से राशन नहीं मिला है .उन्होंने कहा कि वे बाद में उच्च अधिकारी को इसकी सूचना देंगे .हालांकि निराश राशन ग्राहक इस दिन भी राशन मिलने की उम्मीद में राशन दुकान में पहुंचे लेकिन उन्हें निराश होकर घर लौटना पड़ा. इस विषय पर डीलर तुषार क्रांति घोष ने कहा कि राशन वितरण का जो आप मेरे ऊपर लगाएा गया है वह सरासर गलत है,जो राशन उपभोक्ता हमारे पास आ रहे हैं वह राशन शॉप 33 के हैं मेरा शॉप नंबर 30 है.33 के डीलर उत्तम बनर्जी की मौत हो गई है उनके शॉप का राशन देने के लिए मुझे टैग किया गया था ,परंतु मैंने उसे रिफ्यूज कर दिया है इसके लिए मैंने फूड इंस्पेक्टर बीडीओ एवं जिला शासक को पत्र भी लिखा है .आज जो राशन उपभोक्ता तृणमूल नेता उदित सिंह के नेतृत्व में विरोध करने आये है .वह मुझे परेशान करने के लिए इस तरह के कार्य कर रहे है .उसके खिलाफ कानूनी मामला करूंगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात