छात्रो को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए श्री दुर्गा विद्यालय (प्राथमिक) में पौधारोपण किया गया




 रानीगंज-बच्चों को पर्यावरण के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को रानीगंज के पीएन मालिया रोड स्थित श्री दुर्गा विद्यालय (प्राथमिक) में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.स्कूल इंस्पेक्टर सुशोभन कोणार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे, उनको फूलों का गुलदस्ता देकर स्कूल के प्रिंसिपल प्रदीप सिंह राठौड़ ने स्वागत किया. इस मौके पर बच्चों ने उद्घाटन संगीत प्रस्तुत किया. कार्यक्रम के दौरान छात्रो तथा उनके अभिभावकों द्वारा पौधारोपण किया गया, इस मौके पर स्कूल इंस्पेक्टर सुशोभन कोनार ने कहा कि पर्यावरण को बचाना बहुत जरूरी है और जिस तरह से आज स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है .वह सराहनीय है. यह बहुत जरूरी है कि बच्चों को अभी से पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक किया जाए. उन्होंने श्री दुर्गा विद्यालय के प्रिंसिपल और अन्य शिक्षकों को बधाई दी कि वह स्कूल के बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए इस तरह का कार्य कर रहे हैं. प्रधान शिक्षक प्रदीप सिंह राठौड़ ने कहा कि बच्चों को पर्यावरण रक्षा के लिए पौधारोपण कराया गया. इसके साथ-साथ उनके अभिभावक भी यहां मौजूद थे. उन्होंने कहा कि अभी से यह बच्चे अगर पेड़ पौधा के संरक्षण के लिए जागरूक होंगे तो आने वाले समय में पर्यावरण की रक्षा हो पाएगी. उन्होंने कहा कि इसके पूर्व भी रानीगंज के रॉबिन सेन स्टेडियम में पौधारोपण विद्यालय के छात्रों तथा शिक्षकों द्वारा कराया गया था.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार