बरसात का मौसम शुरू होते ही मच्छरों से होने वाले खतरनाक डेंगू पर रोकथाम अभियान



 जामुड़िया:बरसात का मौसम शुरू होते ही मच्छरों से होने वाले खतरनाक डेंगू पर रोकथाम के लिए प्रशासन द्वारा कमर कस सफाई अभियान कराया जा रहा है।इस क्रम में जामुड़िया पंचायत समिति के केंदा ग्राम पंचायत की ओर से ईस्ट केंदा कॉलोनी के खटाल पड़ा में साफ सफाई अभियान के साथ साथ दावा का छिड़काव किया जा रहा है।केंदा ग्राम पंचायत के उप प्रधान देवासिश चटर्जी ने कहा की बरसात के समय में जानलेवा डेंगू बीमारी से लोगों के बचाव के लिए नालियों की सफाई के साथ ही नालियों तथा कूड़ेदान में मच्छरों को मारने वाले दावा का छिड़काव कराया जा रहा है।उन्होंने कहा की इस क्षेत्र में डेंगू अपना पांव पसारे उससे पहले साफ सफाई का काम पंचायत की ओर से चल रहा है।उन्होंने बताया की खटाल इलाका में गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप ज्यादा रहता है जिससे डेंगू का खतरा ज्यादा रहता है जिसे देखते हुए सबसे पहले खटाल इलाका में साफ सफाई किया जा रहा है।वही पूरे पंचायत क्षेत्र में साफ सफाई के साथ साथ दावा का छिड़काव कराया जायेगा।उन्होंने कहा की डेंगू पर पूरी तरह से नकेल कसने के लिए स्वस्थ विभाग तथा मेडिकल टीम के सदस्यों द्वारा घर घर जाकर सर्वे भी किया जा रहा है।टीम के सदस्यों द्वारा सभी को किसी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत पंचायत अथवा स्वस्थ केंद्र से संपर्क करने की हिदायत दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार