रानीगंज लायंस डीएवी पब्लिक स्कूल में वन महोत्सव सप्ताह समारोह संपन्न





रानीगंज -रानीगंज लायंस डीएवी पब्लिक स्कूल में बीते 8 जुलाई, 2024 से चला आ रहा वन महोत्सव कार्यक्रम शुक्रवार 12 जुलाई, को समाप्त हुआ. इस अवसर पर रानीगंज लायंस क्लब के अध्यक्ष राजेश साव, राजेश जिंदल एवं मनजीत सिंह तथा आई एम ए के अध्यक्ष श् डॉक्टर चैताली बासु भी उपस्थित थी। आज विशेष रूप से छात्रों के बीच कई कार्यक्रम रखें, जिसमें नन्हे विद्यार्थियों तथा कक्षा दशम के छात्रों ने विद्यालय के परिसर में प्राचार्या श्रीमती मंदिरा दे जी, शिक्षकगण एवं लायन सदस्यों की उपस्थिति में वृक्षारोपण किए। विद्यार्थियों ने वनरोपण का संदेश फैलाने के लिए कई पौधे लगाए। वन महोत्सव के अवसर पर स्कूल के बच्चों की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई, इसमें बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग लिया। इस मौके पर विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक मंचन, सस्वर कविता वाचन तथा नृत्य का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन बहुत ही महत्वपूर्ण रहा, इसके माध्यम से छात्राओं ने वृक्षों का महत्व बताया और प्राकृतिक संसाधनों के प्रति जागरूकता बनाने का प्रयास किया। कुछ छात्राओं द्वारा नृत्य का प्रदर्शन, एक सामाजिक संदेश प्रस्तुत करता है। ऐसे प्रदर्शनों में बच्चों की अभिव्यक्ति और साहस को प्रोत्साहित किया जाता है, जिससे उनकी सामाजिक और भावनात्मक प्रगति हो सकती है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने समर्थन के रूप में पूरे विद्यालय की कर्मचारियों ने हरे रंग की पोशाक पहनी थी। इस सप्ताह समारोह का विशेष आकर्षण था-- बच्चों के मध्य पौधा वितरण, जिसे वे अपने घरों में रोपण करें। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बेहतर उज्जवल और टिकाऊ भविष्य को बढ़ावा देकर वन महोत्सव के उद्देश्यों के अनुरूप चलना था। सप्ताह भर से चला आ रहा यह महोत्सव छात्रों के लिए बहुत ज्ञानवर्धक रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार