लायंस क्लब का रानीगंज का 64 वा इंस्टॉलेशन समारोह, हुआ सम्पन्न ,अध्यक्ष बने राजेश साव





 रानीगंज- लायंस क्लब योग रानीगंज का 64 वां इंस्टॉलेशन समारोह लायंस क्लब के सभागार में सम्पन्न हुई.वर्ष 2024- 25 के नये बोर्ड के सदस्यों ने शपथ ग्रहण किया. अध्यक्ष राजेश साव , महासचिव गौरव झुनझुनवाला सहित नई कमिटी ने शपथ ग्रहण किया.विशिष्ट अतिथि एडीडीए के चैयरमेन कवि दत्त ने कहा कि बड़ा दुख का बिषय है आज कल अधिकांश संस्थाओं में हिपोक्रेसी (दिखावा) की जाती है , इसे हटकर इनसेट कर वास्तव में ऐसे सामाजिक कार्य करना होगा जिससे समाज के जरूरतमंद लोग उपकृत हो .उन्होंने कहा कि मैं कोई राजनीतिक आदमी नहीं हूं , मैं आप ही लोग के बीच से उठकर आज इस स्थान तक पहुंचा हूं .एवं आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण से संबंधित चाहे वह एनओसी हो या कोई काम हो बेझिझक मुझसे संपर्क करें .मैं यथासंभव उसे समाधान करने का प्रयास करूंगा.उन्होंने कहा कि लायंस क्लब सामाजिक कामों में सबसे आगे है. यही वजह है कि पूरे इंटरनेशनल स्तर पर रानीगंज लायंस क्लब का एक नाम है. इस मौके पर लाइंस इंद्रजीत सिंह राजेश जिंदल ने कवि दत्त का सम्मान किया. मुख्य रूप से उपस्थित विशिष्ट अतिथि शेख मोइनुद्दीन प्रथम वॉइस जिला गवर्नर, डॉक्टर समरेंद्र कुमार बसु, पूर्व जिला पाल डॉक्टर नवारुन गुहा ठाकुरता , अन्य कई पूर्व जिला पाल तथा 32 लायंस क्लब के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे.लायंस क्लब ऑफ रानीगंज की महिला विंग गरिमा की तरफ से शशि कौर , वर्षा लोयलका , प्रीति खेतान, चैताली बसु ,स्नेहा साव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.कार्यक्रम का संचालन हर्षवर्धन खेतान ने किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर