पश्चिम बंग बाउरी समाज शिक्षा समिति द्वारा12 सूत्री मांग को लेकर जामुड़िया बिडीओ कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन करते हुए मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा





जामुड़िया:पश्चिम बंग बाउरी समाज शिक्षा समिति के बैनर तले शुक्रवार को 12 सूत्री मांग को लेकर बहादुरपुर स्तिथ जामुड़िया बिडीओ कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन करते हुए मांगो का ज्ञापन प्रति जामुड़िया बीडीओ को सौंपा गया.इस दौरान पश्चिम बंग बाउरी समाज शिक्षा समिति के जिला अध्यक्ष निताई बाउरी ने कहा की स्थानीय बेरोजगार लोगों को कारखानों में काम देना होगा.प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए एक विशेष दल का गठन किया जाना चाहिए ,जो प्रदूषण संबंधित समस्या लोगों की सुने तथा उसका निदान करने में अहम भूमिका निभाए. डोबराना ग्राम पंचायत तथा धसना,विजयनगर में मौजूद पानी की समस्या को दूर करने की व्यवस्था करनी होगी. जामुड़िया का लाइफलाइन कहे जाने वाले सिंघारन नदी को दूषित करने वाले तथा नील वन जंगल को खत्म करने वाले कारखानों के खिलाफ कारवाई करनी होगी.इसके अलावा जिन गरीब लोगों का पट्टा जमीन अधिग्रण किया गया है उन्हे मुक्त कराना होगा. सीएसआर योजना के तहत आने वाले फंड का सटीक खर्च पंचायत तथा ब्लॉक को करना होगा. गरीब लोगों को घर की व्यवस्था करनी होगी. स्थानीय कोलियरी में कोयला उत्पादन तथा निस्पादन में स्थानीय बेरोजगार युवकों को काम देना होगा.उन्होंने कहा की सभी मांगों को लेकर बीडीओ के साथ गंभीर वार्ता हुआ तथा उन्हें मांगों का ज्ञापन सौंपा गया. जल्द से जल्द मांगो को पूरा नहीं किया गया तो आगामी दिन और वृहद आंदोलन किया जाएगा.इस दौरान संगठन के जिला सचिव लखीकांत बाउरी,जामुड़िया कन्वेनर आकाश बाउरी,महिला अध्यक्ष ललिता बाउरी सहीत काफी संख्या में बाउरी समाज के लोग मौजूद थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार