मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल प्रबंधन द्वारा सैकड़ो जरूरतमंद विधवाओं को मासिक निशुल्क राशन प्रदान किया गया

 


रानीगंज-हर महीने की तरह इस महीने भी मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल प्रबंधन की तरफ से रविवार को सैकड़ो जरूरतमंद विधवाओं को एक महीने का निशुल्क राशन प्रदान किया गया. इसके साथ ही एक-एक स्टील का टिफिन बॉक्स भी दिया गया .आपको बता दें कि मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी हॉस्पिटल प्रबंधन की तरफ से हर महीने इस तरह से सैकड़ो विधवाओं को एक महीने का निशुल्क राशन दिया जाता है ,इसके साथ घरेलू इस्तेमाल के लिए कुछ जरूरी चीज दी जाती है .इस महीने निशुल्क राशन के साथ एक-एक स्टील का टिफिन बॉक्स प्रदान किया गया. इस महीने तकरीबन साढ़े तीन सौ महिलाओं को यह सेवा प्रदान की गई. इस मौके पर रानीगंज थाने के प्रभारी विकास दत्ता, प्रदीप बाजोरिया, कुमार बाजार स्तिथ विवेकानंद सेवा केंद्र आश्रम के स्वामी सुब्रतानंद जी महाराज रानीगंज थाने के टाउन बाबु इमदादुल हक के अलावा रानीगंज क्षेत्र की कुछ महिला समाज कर्मी भी उपस्थित थी.

 पूरे कार्यक्रम का संचालन रानीगंज मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी हॉस्पिटल के महासचिव राजेंद्र प्रसाद खेतान ने किया. उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों ने मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल के इस प्रयास के सराहना की .उन्होंने कहा कि जिस तरह से हर महीने संगठन की तरफ से सैकड़ो जरूरतमंद महिलाओं की मदद की जाती है और यह लगातार कई वर्षों से की जा रही है वह सराहनीय है .इसकी जितनी तारीफ की जाए कम है .उन्होंने कहा कि अगर समाज में हर एक इंसान अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करना शुरू कर दे तो हमारा समाज और बेहतर हो सकता है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार