बंगाल में पुनर्मतदान के दिन भी बूथ कैप्चरिंग के आरोप , तृणमूल ने भाजपा के आरोपों को नकारा




 कोलकाता - पश्चिम बंगाल में पुनर्मतदान के दिन भी छप्पा वोटिंग  की  खबर है।  राज्य चुनाव आयोग ने सोमवार को बीजेपी की शिकायत पर काकद्वीप विधानसभा क्षेत्र के सूर्यनगर ग्राम पंचायत के आदिर महल इलाके में बूथ नंबर 26 पर दोबारा चुनाव कराने का फैसला किया है. कड़ी सुरक्षा के बीच आज सुबह से यहाँ मतदान शुरू हुआ। इधर बीजेपी उम्मीदवार अशोक पुरकैत ने  तृणमूल कांग्रेस पर इस  बूथ पर  छप्पा वोट डालने का आरोप लगाया है । उन्होंने कहा कि बूथ में सीसीटीवी कैमरे बंद कर तृणमूल के लोगों ने छप्पा वोटिंग की। छप्पा वोटिंग की  शिकायत मिलने के बाद वे इस बूथ पर पहुंचे. अशोक पुरकैत ने कहा, मतदान के दिन भी मथुरापुर लोकसभा क्षेत्र के कई इलाकों में तृणमूल समर्थित बदमाशों ने आतंक मचाया . हालांकि, मथुरापुर लोकसभा क्षेत्र के तृणमूल उम्मीदवार बापी हलदर ने मथुरापुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार के आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि लोग भाजपा के पक्ष में नहीं हैं. लोग विकास के लिए वोट कर रहे हैं।  यहां मतदान बेहद शांतिपूर्वक चल रहा है. लोग स्वतःस्फूर्त ढंग से उन्हें वोट दे रहे हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात