पूर्व बर्दवान- इस्लाम धर्म का दुसरा सबसे बड़ा त्यौहार ईद उल अजहा आज मानया जा रहा है. ईद उल अजहा को बकरीद या बकरा ईद या ईद उल बकरा के नाम से भी जाना जाता है. देश के विभिन्न मस्जिदों में बकरीद पर नमाज अदा की जा रही है. इसी कड़ी में हर साल की तरह इस बार भी कांकसा स्थित दानबाबा दरगाह पर बकरीद ईद की नमाज अदा की गयी़ . पुलिस की कड़ी निगरानी में दानबाबा सेवा समिति के सदस्य पीरू खान ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी. कहा कि इस वर्ष ईद की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हो गयी़। कांकसा थाने की पुलिस ने हर तरह से मदद के लिए हाथ बढ़ाया।

0 टिप्पणियाँ