जामुड़िया के शोम्य अर्पण सिंह ने नीट परीक्षा में 715 अंक प्राप्त कर कोयलांचल को गौरवान्वित किया



जामुड़िया-जामुड़िया के थाना मोड़ निवासी शोम्य अर्पण सिंह ने नीट परीक्षा में 715 अंक प्राप्त कर पूरे कोयलांचल को गौरवान्वित किया. भारत में उसका रैंक 105 वें स्थान पर रही .इस होनहार विद्यार्थी ने जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र का नाम रौशन किया 

इस ख़ुशी में उनके पिता संतोष कुमार सिंह माता सुमनलता सिंह एवं उनके परिजनों ने उन्हें मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा करवाया. इस ख़ुशी के अवसर नीट परीक्षा के परिक्षार्थी सौम्य अर्पण सिंह ने कहा कि कभी भी उनके परिवार के लोगों ने पढ़ाई के लिए उन पर दबाव नहीं डाला. इस वजह से वह खुले मन से पढ़ सके, और यह नतीजा ला सके. उन्होंने कहा कि अब वह डॉक्टरी की परीक्षा में पास कर डॉक्टर बनने की पढ़ाई तो करेंगे ही आगे चलकर भविष्य में वह मुफ्त में समाज सेवा भी करना चाहते है. उनकी इच्छा है कि वह चिकित्सा के माध्यम से ही समाज सेवा कर सके, वहीं उनकी मां सुमनलता सिंह ने कहा की उन्हें उनके बेटे के इस प्रदर्शन पर गर्व है सौम्य अर्पण सिंह कोटा में प्रशिक्षण के समय को इस तरह से गुजारे जिससे कि उन पर पढ़ाई का दबाव न बने, यही वजह है कि उनका बेटा खुले मन से पढ़ पाया और इतना अच्छा नतीजा आ सका .उनका बेटा कोचिंग सेंटर में छह घंटे की पढ़ाई करता था, उसके बाद हॉस्टल में आकर थोड़ा आराम करके जो भी होमवर्क रहता था उसे पूरा कर करता था. उसके बाद रात दस बजे तक सो जाता था .उ परिवार की तरफ से कभी भी उनके बेटे पर पढ़ाई को लेकर दबाव नहीं बनाया गया आज यही वजह रही कि वह खुले मन से पढ़ पाया उन्होंने दूसरे अभिभावकों को भी सलाह दिया कि वह भी अपने बच्चों पर पढ़ाई का दवाब ना बनाएं . पिता संतोष कुमार सिंह ने कहा कि बचपन से ही उनका बेटा मेधावी छात्र रहा . उन्हें इस बात की बहुत खुशी है कि उनके बेटे ने नीट परीक्षा में इतना अच्छा नतीजा निकाला है .उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी सौम्य के साथ कोटा में ही थी और पूरे परिवार का हमेशा से उनके बेटे के प्रति सहयोग रहा और उनके बेटे ने भी काफी मेहनत की जिसके कारण उन्हें इस परीक्षा में यह सफलता प्राप्त हुई है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार