रानीगंज: (पी बी टी वी)रानीगंज के नवनिर्मित श्री श्याम मंदिर प्रांगण में सोमवार की संध्या को श्री श्याम मंडल बर्नपुर द्वारा 64 वें ताली उत्सव का आयोजन किया गया.श्री नरसिंह बांध बालाजी धाम (बर्नपुर) के सानिध्य में संतोष भाई जी मुख्य तौर पर उपस्थित होकर श्याम बाबा का आशीर्वाद लिया. मंदिर कमेटी के सदस्यों ने उन्हें उत्तरीय पहनाकर उनका स्वागत किया.
इस मौके पर रानीगंज श्री श्याम बाल मंडल के अध्यक्ष बिमल सराफ,सचिव पवन केजरीवाल, बिष्णु सराफ,बिनोद बंसल,पप्पू माटोलिया, सावर सिंघानिया,विकास अग्रवाल, राहुल केजरीवाल, संदीप शर्मा, बृजेश अग्रवाल और अन्य श्याम भक्तगण मौजूद थे.
सचिव पवन केजरीवाल ने बताया कि कार्यक्रम में संतोष भाई जी विशेष रूप से उपस्थित थे और उनके सानिध्य में करीब 400 यात्री बालाजी धाम (बस और कार) से पधारे थे. श्री श्याम मंदिर रानीगंज में हजारों की संख्या में भक्तों ने बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया. भजन-कीर्तन और भंडारे का भी आयोजन किया गया.
रानीगंज का श्री श्याम मंदिर देश का तीसरा सबसे बड़ा श्याम मंदिर माना जाता है, जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए आते हैं.इस अवसर पर मंदिर में विशेष दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें भजन गायक द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुत किया गया.इस अवसर पर संतोष भाई जी ने कहा की यह हमारा सौभाग्य है कि हमें श्याम बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिला. भक्तों की इतनी बड़ी संख्या देखकर मन बहुत प्रसन्न हुआ. भाईजी ने श्री श्याम बाल मंडल को विशेष रूप से आशीर्वाद दिया कि वह इसी प्रकार से आगे भी सेवा कार्य निरंतर करते रहे.


0 टिप्पणियाँ