बीते 3 माह से राशन न मिलने पर राशन उपभोक्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन



 जामुड़िया-बीते तीन माह से राशन नहीं मिलने पर शुक्रवार को राशन उपभोक्ताओं ने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया. घटना जामुड़िया के वार्ड नंबर 10 की है. राशन डीलर पिछले तीन माह से राशन की पर्ची तो काट रहे हैं लेकिन ग्राहकों को राशन नहीं दे रहे हैं.आज उन्हें राशन देना था, सुबह से ही राशन दुकान के सामने लंबी लाइन लगी थी, लेकिन आज राशन नहीं मिलने से स्थानीय ग्राहक नाराज हो गये और उन्होंने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जामुड़िया थाना की पुलिस पहुंची.पुलिस के साथ भी लोगों की बहस हुई.स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले तीन महीने से उनका राशन नहीं मिला है. वह लोग बार-बार आते हैं लेकिन उनको खाली हाथ लौटना पड़ता है. आज राशन देने की बात थी लेकिन आज भी उनका राशन नहीं मिला .यही वजह है कि उन्होंने रोड जाम कर दिया .इस बारे में 10 नंबर वार्ड के साथ पार्षद प्रतिनिधि भोला पासवान ने कहा कि इस वार्ड में लगातार इस तरह की मुश्किलें आ रही हैं .लोगों को राशन नहीं मिल रहा है .उन्होंने कहा कि जरूर इसमें कोई गड़बड़ हो रही है ,जिसकी सही तरीके से जांच की जानी चाहिए .बार-बार लोगों को ऐसे परेशान किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यहां पर राशन वितरण के साथ जो लोग जुड़े हुए हैं यह उनकी जिम्मेदारी है कि लोगों को सही समय पर उचित मात्रा में राशन मिले लेकिन बार-बार इस तरह की घटनाएं हो रही है जिससे लोग परेशान हो चुके हैं .वही इस बारे में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नोमान अशरफ खान ने कहा कि पश्चिम बंगाल में राशन भ्रष्टाचार कोई नई बात नहीं है जिस राज्य का खाद्य मंत्री जेल में है. उसे विभाग के अधिकारी किस तरह से काम करेंगे यह सब जानते हैं. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की तरफ से कई बार इस विषय पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की गई है, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ है .लोगों को अपने हक के राशन के लिए तरसना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि यहां पर सभी राशन डीलर के साथ पुलिस प्रशासन की मध्यस्थता में एक बैठक करनी होगी और राशन डीलरों को यह बता देना होगा कि उनको सही समय पर लोगों को राशन देना होगा जो ऐसा नहीं कर पाएगा उसको गिरफ्तार किया जाए.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान