पुराने को कुंवा काटने के दौरान दो युवक जहरीली गैस से मरे








रानीगंज- रानीगंज थाना अंतर्गत पंजाबी मोड़ चौकी क्षेत्र के के कुनुस्तुरिया कोलियरी नंबर 3 खदान मुहाने के समीप स्तिथ अशोक इंजीनियरिंग वर्क्स नामक एक निर्माण कार्य के तहत कुआं काटने के दौरान जहरीली गैस के चपेट में दो युवकों की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार रानीगंज के राम बगान कोड़ा पाड़ा के ही वार्ड नंबर 34 के निवासी दो युवक रतन कोड़ा और गोपी कोड़ा, जो पच्चीस और छब्बीस वर्षीय थे, अन्य दिनों की तरह एक पुराने कुएं को काट रहे थे,पर कुएं के अंदर जहरीली गैस के दबाव के कारण कुएं के अंदर वह दोनो फंस गए.इसकी खबर रानीगंज पुलिस प्रशासन और अग्निशमन विभाग की दी गयी.दोनो विभाग के लोग तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गए. सबसे पहले एक लालटेन को कुएं में उतारा गया था पर लालटेन की रोशनी दोनो बार बुझ गई , यह माना गया कि वहां बड़ी मात्रा में जहरीली गैस मौजूद है. पुलिस की निगरानी में अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने मामले को देखा, ईसीएल अधिकारियों से बात की और सक्रिय रूप से बचाव अभियान शुरू किया. ईसीएल की रेस्क्यू टीम क्रेन लेकर आई और बचाव कार्य में जुट गई . लगभग दो घंटे के पश्चात दोनो का शव बाहर निकाला गया. मृतक के साथ काम में शामिल अन्य दो युवकों ने बताया कि वे अन्य दिनों की तरह सुबह में ही कुआं काटने आये थे, जिसके बाद दोनों युवकों में से एक युवक कुआं को काटने उतर गया,वह बेहोश हो गया यह देख कर उसे बचाने गए दूसरे युवक भी बेहोश हो गये और दोनों अंदर फंस गये. यह मामला देख ऊपर मौजूद अन्य साथी घबरा गए. उन्होंने तुरंत मामले की जानकारी स्थानीय इलाके के लोगों और पुलिस प्रशासन को दी जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद दमकल की एक गाड़ी बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंची,वहीं रानीगंज के वार्ड नम्बर 34 के पार्षद ज्योति सिंह भी पहुँचे, कुछ देर बाद ईसीएल के सीतारामपुर तथा केंदा की रेस्क्यू टीम पहुंची और दोनों का शव बाहर निकाला. पंजाबी मोड़ पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता