संविधान रचयिता डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया



जामुड़िया- जामुड़िया बोरों एक अन्तर्गत वार्ड संख्या ग्यारह के श्रीपुर तीन पटिया डॉ भीमराव अम्बेडकर मोड़ रेल लाइन के समीप स्थित बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर इस इलाके के निवासियों के सहयोग से संविधान रचयिता डॉ भीमराव अम्बेडकर मुर्ती का अनावरण इस इलाके के समाज सेवी रासो पासवान के हाथों किया गया. इस दौरान आए हुए सभी लोगों ने उनके अनावरण मुर्ती पर माल्यार्पण किया .इस मौके पर बिजय पासवान, अनिरुद्ध पासवान, योगीन्द्र वर्मा, बुधेव यादव, सुजीत हरिजन, विश्वम्भर पासवान, इन्द्रजीत रजक ,राजेश यादव उपस्थित थे .इसके बारे में जानकारी देते हुए बिजय पासवान ने कहा कि सभी श्रीपुर इलाके वासियों के सहयोग से आज बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर संविधान रचयिता डॉ भीमराव अम्बेडकर मुर्ती का अनावरण किया गया है. इस दौरान इस इलाके के लोगों ने बढ़ -चढ़ कर हिस्सा लिया. आज जिस जगह पर इस मुर्ती का अनावरण किया गया है उसे करना सहज नहीं था. कुछ असमाजिक तत्वों के द्वारा इस जगह को लेकर विवाद हुआ था, लेकिन हमलोग भी पीछे नहीं हटे .इसी मोड़ पर इनके प्रतिमा लगाने के लिए सभी ने एक साथ मिलकर आवाज उठाई ओर हमलोगों को प्रशासन का भी भरपूर सहयोग मिला था ओर आज इस मुर्ती का अनावरण किया गया है. यह हमारे लिए बहुत ही गर्व का विषय है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता