भाजपा उम्मीदवार हिरण्मय ने पुलिस पर बोला जोरदार हमला, मारपीट और बमबारी करने का लगाया आरोप



 कोलकाता- पूरे देश के साथ राज्य में जारी छठे चरण मतदान के बीच घाटाल से भाजपा के उम्मीदवार हिरण्मय चटर्जी ने तृणमूल कांग्रेस और केंद्रीय वाहिनी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि केंद्रीय बल के जवान रात भर कहीं नहीं दिखाई दिए. स्कूल में बैठकर आराम से खाना खाकर सो रहे थे. दूसरी तरफ पुलिस ने भाजपा कर्मियों के घरों पर हमला बोला है, तोड़फोड़ की है उनके साथ मारपीट की गई है

 भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हिरण्मय चट्टोपाध्याय ने बंगाल पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. अभिनेता से नेता बने हिरण्मय चट्टोपाध्याय उर्फ हिरण चटर्जी पश्चिम बंगाल की घाटल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हैं. जहां उनका सीधा मुकाबला टीएमसी सांसद दीपक अधिकारी से है.

वोटिंग के दौरान घाटाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हिरण चटर्जी ने कहा, 'हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं पर पुलिस अधिकारियों के मिली भगत से टीएमसी कार्यकर्ताओं ने रात भर बमबारी की है. वे किसी भी पोलिंग एजेंट को (मतदान केंद्र पर) बैठने नहीं दे रहे हैं. पुलिस टीएमसी के साथ काम कर रही है. पुलिस केंद्रीय बल और टीएमसी मुझे हराने की कोशिश कर रहे हैं,पर मुझे अपने मतदाताओं पर पूरा भरोसा है.'

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात