बांग्लादेशी सांसद की भारत में हुई मौत, रहस्यमय परिस्थितियों में 9 दिन से लापता अनवारुल आजिम का शव कोलकाता के एक अपार्टमेंट में मिला



कोलकाता - बांग्लादेशी सांसद मोहम्मद अनवारुल अजीम का शव बुधवार सुबह कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके न्यू टाउन के एक पॉश आवासीय परिसर के एक अपार्टमेंट से रहस्यमय परिस्थितियों में बरामद किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, बांग्लादेश में तीन बार सांसद रहे अजीम पिछले  9 दिन से लापता थे।   आशंका जताई जा रही है कि बांग्लादेश के सांसद की हत्या हुई है।

अनवारुल आजिम 12 मई को इलाज कराने के लिए बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल आए थे।   वह अपने एक मित्र के यहां बरानगर में ठहरे थे।   13 मई को उन्होंने कहा कि वह इलाज कराने के लिए डॉक्टर के पास जा रहे हैं।   इसके बाद से उनका कोई अता-पता नहीं चल रहा था।   14 मई को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में लिखाई गई. बांग्लादेश के दूतावास को भी इसकी सूचना दी गई।

बांग्लादेश के सांसद की तलाश में पुलिस जुटी।   जांच के दौरान उनका लोकेशन बिहार के मुजफ्फरपुर में मिला.।  कोलकाता से पुलिस की एक टीम बिहार गई, लेकिन उनके लापता होने के 9 दिन बाद अनवारुल आजिम का शव कोलकाता के न्यू टाउन से बरामद हुआ है. उनकी हत्या की आशंका जताई जा रही है।

अनवारुल आजिम बांग्लादेश के झिनाईदह-4 संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं।   अचानक उनके लापता होने की वजह से पश्चिम बंगाल से लेकर बांग्लादेश तक हड़कंप मच गया।   पुलिस ने उन सभी जगहों पर बांग्लादेश के सांसद की तलाश की, जहां उनके जाने का अनुमान था।   पुलिस ने कहा था कि जिस गाड़ी में वह चढ़े थे, उसका लोकेशन न्यू टाउन इलाके में मिला था।

इसके बाद पुलिस ने बैरकपुर और उसके आसपास के इलाकों में उनकी तलाश शुरू की, लेकिन वह कहीं नहीं मिले।   पुलिस ने बताया कि 12 मई को अनवारुल आजिम अपने एक मित्र गोपाल विश्वास के घर पहुंचे थे।  12 मई की रात को वह वहीं रहे. 13 मई को इलाज कराने के लिए निकले और उसके बाद लापता हो गए।

यह भी बताया जा रहा है कि कोलकाता आने के बाद वह बरानगर में रहने वाले अपने पुराने दोस्त के घर से निकलने के बाद अनवारुल आजिम न्यू टाउन के एक आवासन में फ्लैट किराए पर लेकर कुछ लोगों के साथ वहां ठहरे थे।   न्यू टाउन थाने की पुलिस और विधाननगर कमिश्नरेट का खुफिया विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा