रानीगंज-आसनसोल लोकसभा केंद्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया के समर्थन में शुक्रवार अपरान्ह 4 बजे भारत के गृहमंत्री अमित शाह रानीगंज के सीआरसोल राजबाड़ी मैदान से शिशु बगान तक एक रोड शो करेंगे .इसे लेकर एम आई हेलीकप्टर के लैंड करने के लिए युद्ध स्तर पर अस्थाई हेलीपेड का निर्माण किया जा रहा है.इस विषय में पश्चिम बर्दवान जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है. आज भाजपा के जिला अध्यक्ष बप्पा चटर्जी और भाजपा के अन्य जिला नेता और राजबाड़ी मैदान पहुंचे और उन्होंने अमित शाह की रोड शो की तैयारी का जायजा लिया. इस बारे में बप्पा चटर्जी ने कहा कि कल 4 बजे के आसपास अमित शाह का रोड शो रानीगंज में होगा.उन्होंने कहा कि पश्चिम बर्दवान जिले के आसनसोल ,रानीगंज, बाराबनी, पांडेश्वर आदि इलाकों में तृणमूल कांग्रेस द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर जो अत्याचार किया जा रहा है, उसकी खबर जब अमित शाह को लगी तो उन्होंने यहां पर रोड शो करके यहां के भाजपा कार्यकर्ताओं की हौसला आफजाई करने का फैसला लिया एवं वह कल वह आ रहे हैं, और यहां पर एक विशाल रोड शो होगा,शिशु बगान मोड़ पर एक पथ सभा भी होगी. उन्होंने विश्वास जताया कि यहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय लोग भी अमित शाह को देखने तथा सुनने के लिए रहेंगे. बप्पा चटर्जी ने साफ कहा कि इस बार जिस तरह से लोगों का समर्थन भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा है उनका पूरा विश्वास है कि इस बार भारतीय जनता पार्टी 400 से ज्यादा लोकसभा में सीट प्राप्त करेगी. अमित शाह के रोड शो को लेकर सुरक्षा इंतजामों के बारे में बप्पा चटर्जी ने कहा कि बंगाल पुलिस तृणमूल कांग्रेस की गुलाम बन चुकी है लेकिन भारतीय जनता पार्टी बंगाल पुलिस के सहारे नहीं है. बंगाल पुलिस के अलावा भी भारतीय जनता पार्टी के अपने स्वेच्छा सेवक रहेंगे जो सुरक्षा को सुनिश्चित करेंगे.इस तैयारी में रानीगंज भाजपा मण्डल अध्यक्ष देबाजीत खां, सचिव रवि केशरी,बादशाह चटर्जी,शमशेर सिंह, आनंद साव, तपन चक्रवर्ती,दिनेश सोनी,अजीत केशरी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे.


0 टिप्पणियाँ