विद्युत की मांग को लेकर जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के तपसी पंचायत के 243 नंबर बुथ पर स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया.







जामुड़िया-जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के तपसी पंचायत के 243 नंबर बुथ पर स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया,जब कल के मतदान के लिए चुनाव कर्मचारी यहां पर पहुंचे और उन्होंने यहां बने बूथ पर जनरेटर उतारने की कोशिश की तो स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया और कहा कि यहां पर जो बिजली आती है उसी से कल का चुनाव करवाना होगा. स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर बिजली, पानी निकासी व्यवस्था सहित तमाम तरह की परेशानियां है .प्रशासन के आल्हा अधिकारियों से कई बार इस बारे में शिकायत भी की गई है ,लेकिन अभी तक उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि यहां पर जो ईसीएल की बिजली की लो वोल्टेज रहती है जिस वजह से लोगों को और खास कर बच्चों को काफी परेशानी होती है लेकिन यहां पर उनकी कोई सुनवाई नहीं होती. इस बार चुनाव के दौरान कोई भी प्रचार करने नहीं आया,सिर्फ बैनर लगाने ही कोई आया था. इसलिए अपनी शिकायत किसी से कर नहीं पाए. लेकिन इनका कहना है कि जिस तरह से वह लोग मुश्किलों में यहां पर रहते हैं. मतदान भी उसी तरह बिना बिजली के करने होंगे. जनरेटर नहीं उतरने देंगे, क्योंकि प्रशासन को भी पता चले कि वह लोग कितने मुश्किलों के बीच यहां पर रहते हैं .इस बारे में जामुड़िया पंचायत समिति के कर्माध्यक्ष जगन्नाथ सेठ ने बताया कि यहां के लोगों की कुछ परेशानियां है, जिसे लेकर उन्होंने आज विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा कि यहां पर विद्युत लाइन कनेक्शन का आर्डर निकाल चुका है, लेकिन चुनाव की वजह से अभी काम रुका हुआ है .जैसे ही चुनाव होगा इनका काम हो जाएगा उन्होंने कहा कि उनके पास बिद्युत लाइन कनेक्शन के लिए मेमो नंबर भी है जैसे ही चुनाव होगा ,बिजली की व्यवस्था कर दिया जाएगा .उन्होंने कहा कि वह लोग चेस्टा करेंगे कि कल मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर