गृहमंत्री मंत्री अमित शाह की चुनावी रैली में 22 लोगो की मोबाइल तथा 5 लोगो की मनी बैग हुई चोरी



रानीगंज- आसनसोल लोकसभा क्षेत्र के लिए भाजपा की तरफ से सुरेंद्र सिंह आहलूवालिया चुनाव लड़ रहे हैं. शुक्रवार को भारत के गृहमंत्री अमित शाह सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया के समर्थन में रानीगंज में रोड शो करने आए थे. बताया जा रहा है कि इस रोड शो में 22 लोगों के मोबाइल फोन और 5 लोगों के मनी बैग चोरी हो गए. इनमें एक पत्रकार भी शामिल है .आपको बता दें कि रानीगंज में यह रोड शो तकरीबन 4 घंटा देर से शुरू हुआ. इसके बावजूद भाजपा समर्थकों और अन्य लोगों ने भरपूर जोश दिखाया और जब अमित शाह का रोड शो शुरू हुआ था. उन्होंने जोर-जोर से नारेबाजी की और चुनाव प्रचार किया अमित शाह ने भी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया लेकिन इसी में 22 लोगों के मोबाइल और 5 लोगों के मनी बैग चोरी हो गए . इस संदर्भ में पीड़ित पत्रकार सुधा कृष्ण मुखर्जी (चरण) ने कहा कि वह एक मोबाइल से रोड शो को कवरेज कर रहे थे .इस समय अपराधी ने उनके दूसरे मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया. इस बारे में जब भाजपा जिला अध्यक्ष बप्पा चटर्जी से बात की तो उल्टा उन्होंने कहा कि भाजपा के चार कार्यकर्ताओं के मोबाइल फोन भी चोरी हो गए. उन्होंने कहा कि भाजपा के इस रोड शो को असफल करने के लिए यह सब किया गया है. बप्पा चटर्जी का कहना था कि इसी से पता चलता है कि अमित शाह जैसे हाई प्रोफाइल नेता के रोड शो के दौरान इतनी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भी अगर अपराधी इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं तो रानीगंज में कानून व्यवस्था का क्या हाल है .दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि उन्होंने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही अपराधियों को पड़कर चोरी हुए मोबाइल बरामद कर लिए जाएंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता