श्री श्याम बाल मंडल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा श्री श्याम मन्दिर के सामने 10 हजार राहगीरो को तरबूज तथा शर्बत पिलाये गए





रानीगंज-इस प्रचंड गर्मी को देखते हुए गुरुवार को रानीगंज के श्री श्याम बाल मंडल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा श्री श्याम मन्दिर रानीगंज के सामने नेताजी सुभाष बोस रोड में आने-जाने वाले राहगीरों को ठंडा शरबत और तरबूज का वितरण किया गया .सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक तकरीबन 10000 ठंडा शरबत के ग्लास का वितरण किया गया.इस मौके पर यहां संस्था के अध्यक्ष विष्णु सराफ,सचिव पवन केजरीवाल, विमल शराफ, विनोद बंसल,शरद जगनानी, उमा झुनझुनवाला, मनोज मुरारका, राहुल केजरीवाल, चंदा जोशी, अंजू जगनानी, रेखा संथोलिया आदि उपस्थित थे . इस मौके पर संस्थानों के सदस्यों ने बताया कि इस भीषण गर्मी को देखते हुए श्री श्याम बाल मंडल चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से इस विशेष का कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसके तहत आने जाने वाले लोगों को थोड़ी राहत पहुंचाई जा सके उन्होंने बताया कि लगभग डेढ़ टन तरबूज लोगो को खिलाया गया,जबकि 10 हजार लोगों को ठंडा शर्बत पिलाया गए. विष्णु सराफ ने बताया की नवनिर्मित इस श्याम मन्दिर की तरफ से लगातार सामाजिक का कार्य किए जाते रहते हैं और यह भी उसी का एक हिस्सा है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर