सीबीएसई क्लास 10 वीं की परीक्षा में रानीगंज का उमंग भूत 99.4 अंक प्राप्त कर रहा अंचल टॉपर







रानीगंज- सीबीएसई बोर्ड की कक्षा दसवीं की घोषित परिणाम में रानीगंज के छात्र उमंग भूत ने 99.4% अंक लाकर पूरे क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया है.उमंग को अंग्रेजी में 98,संस्कृत में100,गणित में100,विज्ञान में 99 तो सामाजिक विज्ञान में 97 अंक प्राप्त किया है.उमंग ने बतलाया कि दुर्गापुर डीएवी स्कूल का टॉपर बनने का अवसर मुझे मिला . परिवार वालों का आशीर्वाद एवं कड़ी मेहनत से यह उपलब्धि मुझे प्राप्त हुई है. फिलहाल मैं एलेन शैक्षिक संस्थान दुर्गापुर से इंजीनियरिंग की क्लास ले रहा हूँ, विज्ञान विषय लेकर आगे की पढ़ाई करना है. उमंग ने बतलाया कि उसकी बहन कुमारी देविका राजस्थान के जोधपुर एम्स मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है, बहन की प्रेरणा से पढ़ाई में आगे बढ़ने का अवसर मिला है.उनके पिता अमित एवं मां रेणु देवी अपने पुत्र की उपलब्धि पर काफी खुश है. स्कूल की प्राचार्या पपिया मुखर्जी ने कहा कि उमंग काफी होनहार छात्र है .लगातार लोग उसे बधाइयां दे रहे हैं. रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी ने अपने विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले उमंग की इस उपलब्धि प उसे उनके पूरे परिवार को बधाई दी और कहा कि वह उनके सफल भविष्य की वह कामना करते हैं .उन्होंने कहा कि 2 साल पहले उनके दीदी ने भी बेहतरीन रिजल्ट किया था ,और अखिल भारतीय स्तर पर निट की परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर 365 वां स्थान प्राप्त किया था और जोधपुर एम्स में डाक्टरी की पढ़ाई कर रही हैं. उन्होंने उमंग के लिए भी एक स्वर्णिम भविष्य की कामना की और कहा की जिस तरह से व्यावसायिक परिवारों में भी अब अपने बच्चों के उच्च शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है वह बेहद सराहनीय है.उमंग के पिता अमित और माता रेणुका अपने पुत्र के बेहतर परिणाम से बेहद आनन्दित है,उनका कहना है कि जब किसी अभिभावक के बच्चे सफल होते हैं, तो जीवन में उससे बढ़ कर कोई खुशी नहीं होती है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर