स्पोर्ट्स असेंबली के चुनाव से पहले टी वाई टी ग्रुप की तरफ से नो योर कंडीडेट के तहत मतदाताओं से हुए रूबरू


रानीगंज-रानीगंज के खेल कूद एवं आमोद-प्रमोद की संस्था स्पोर्ट्स असेंबली के चुनाव से पहले टी वाई टी ग्रुप की तरफ से नो योर कंडीडेट नाम से एक कार्यक्रम कर मतदाताओं से रूबरू हो कर उनके प्रश्नों का जवाब दिया. इसमें मतदाता जगदीश झुनझुनवाला,गौरव सराफ,विनोद मोदी ने कई सवाल किए,जिसका बखूबी जवाब टी वाई टी के सदस्य हर्ष खैतान,सतीश खेमका,अनीश पोद्दार ने संतोष जनक जबाब दिया. इस रानीगंज स्पोर्ट्स असेंबली के चुनाव में टी वाई टी ग्रुप के सदस्यों ने कहा कि उन्होंने इतने सालों तक ऐसे रानीगंज स्पोर्ट्स असेंबली के जिम्मेदारी संभाली है ,इंसान से गलतियां होती हैं. अगर उन्होंने 100 काम किया है तो हो सकता है कि उनसे 10 या 15 गलतियां हुई होगी, लेकिन हम अपनी गलतियों से सीखेंगे और आने वाले समय में पूर्ण गलतियों का सुधार कर और बेहतर करने की कोशिश में करेंगे .उन्होंने कहा कि रानीगंज स्पोर्ट्स असेंबली एक ऐतिहासिक संगठन है, और यहां पर सबको एक साथ मिलकर एक संगठन को भविष्य में और आगे ले जाने की आवश्यकता है, और उनका ग्रुप यही प्रयास करेगा. वही रानीगंज स्पोर्ट्स असेंबली भवन में नॉन वेजिटेरियन लोगों के लिए रेस्टोरेंट चालू करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वेजीटेरियन रेस्टोरेंट काफी कम है ज्यादा नों वेजीटेरियन रेस्टोरेंट ही है लेकिन स्पोर्ट्स असेंबली परिसर में एक रेस्टोरेंट है जिसमें नॉन वेजिटेरियन लोगों के लिए रेस्टोरेंट बहुत जल्द खोलने की योजना बनाई जा रही है.वहीं गौरव सराफ के प्रश्न संस्था के पदाधिकारियों का रूखापन रवैया तथा,क्लब में अमीर -गरीब जैसे फिलिंग की स्थिति को सोचने की बात कहा,जिसका जबाब देते हुए उन्होंने कहा कि अगर किसी सदस्य को कीसी प्रकार का सम्मान में ठेस लगा हो तो वह अपनी गलती मानते है एवं इसे सुधारेंगें.वरिष्ठ सदस्य गोविंद साव ने क्लब से जुड़े अपने संस्मरण सदस्यों के साथ शेयर किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता