पेयजल की समस्या से जूझ रहे बल्लभपुर ग्राम के स्थानीय निवासियों द्वारा जगह-जगह बालटी रखकर सड़क को अवरुद्ध किया गया



रानीगंज-पिछले छह महीने से बल्लभपुर ग्राम के लोग पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं.

जिसके कारण बल्लभपुर के स्थानीय निवासियों द्वारा जगह-जगह बालटी रखकर सोमवार को सड़क को अवरुद्ध किया गया. इनका कहना है कि 

मामले की सूचना कई बार पंचायत कार्यालय को दी गई है, पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है.

इसी मुद्दे को लेकर वे लगातार सड़क जाम कर रहे हैं, उनकी मांग है कि समय पर पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जाये, नहीं तो हम यह जाम जारी रखेंगे. यहां की महिलाओं का कहना है कि यहां पर पिछले 6 महीने से पानी की समस्या है. पंचायत अधिकारियों से बार-बार कहा गया है लेकिन समस्या का समाधान नहीं निकला है, इसलिए आज मजबूरी में उन्होंने रोड जाम किया है. इनका कहना है कि जब तक उनके पानी की समस्या दूर नहीं होती इनका रोड जाम जारी रहेगा. उन्होंने बताया कि पानी नियमित रूप से नहीं आता, आता भी है तो पानी इतना गंदा होता है कि पीने लायक नहीं रहता. इन्हीं सब समस्याओं को लेकर आज उन्होंने रोड जाम किया है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर