बंगाल में रामनवमी जुलूस पर कोर्ट का आदेश के बाद दिलीप घोष ने ममता सरकार पर बोला हमला, कहा- इस सरकार को डूब मरना चाहिए




कोलकाता- रामनवमी पर पचास हजार लोगो का जुलूस निकलेगा. उन्हें कोई नहीं रोक सकता. यह देश राम का देश है. 500 साल के काफी  जद्दोजहद के बाद  अयोध्या में  राम मंदिर बना है. हिंदू विजय उत्सव मनाएंगे. मैं हिंदू समुदाय से अपील कर रहा हूं,  हजारों लोग सड़कों पर उतर आए और  रामनवमी की जुलूस में भाग लें। बर्दवान-दुर्गापुर सीट से भाजपा प्रत्याशी दिलीप घोष मंगलवार सुबह न्यूटाउन इकोपार्क दौरे पर आये थे और वहां पत्रकारों से बात करते हुए उक्त बातें कही।  

आपको बता दें कि आज पश्चिम बंगाल में रामनवमी जुलूस को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर भाजपा सांसद और बर्धमान-दुर्गापुर लोकसभा क्षेत्र  से प्रत्याशी दिलीप घोष ने ममता सरकार को जमकर घेरा घेरा। इस मौके पर दिलीप घोष ने कहा कि कोर्ट ने हिन्दू समाज की भावना को समझा है।

पश्चिम बंगाल राज्य सरकार को घेरते हुए भाजपा प्रत्याशी दिलीप घोष ने कहा कि इस सरकार को डूब मरना चाहिए। जो एक शोभायात्रा को सुरक्षा नहीं दे पाती वो कैसे सरकार चलाएंगे ।

उन्होंने ने कहा कि ममता बनर्जी और उनकी पार्टी के उनके लोग केवल तस्वीरें खिंचवा कर फायदा उठाने की कोशिश करने जाते हैं। उन्होंने  अभिषेक के हेलीकॉप्टर की आयकर विभाग की तलाशी पर कहा कि इससे पहले हमारे नेताओं की चॉपर तलाशी ली गई है. यह आयोग का अधिकार है. ऐसा आदर्श आचार संहिता के अनुसार धन और हथियारों की आवाजाही को रोकने के लिए किया जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल