गुमटी में आग लगने से डेढ़ क्विंटल मछली जल कर हुई राख



 रानीगंज-रानीगंज के पंजाबी मोड़ इलाके स्थित कुछ गुमटी में बीते रात आग लग जाने से इलाके में सनसनी फैल गई .घटना की जानकारी पंजाबी मोड़ पुलिस फांड़ी को दी गई. उनकी तरफ से तुरंत दमकल विभाग को खबर दी गई .दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गय. इस बारे में रानीगंज दमकल विभाग के प्रभारी फैयाज अहमद खान ने कहा कि आग किस तरह से लगी है यह तो नहीं पता लेकिन जैसे ही उनको पुलिस विभाग की तरफ से यहां पर आग लगने के बारे में जानकारी दी गई .वह तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया. उन्होंने कहा कि कुछ गुमटियों में आग लगी थी, उनमें से एक गुमटी में गैस का एक सिलेंडर भी था, लेकिन उसमें आग नहीं लगी, नही तो बड़ी घटना घट सकती है और इसे पूरे घटनाक्रम में कोई हताहत भी नहीं हुआ. हालांकि वह यह नहीं बता पाए कि आग किस कारण से लगी . वही सोमनाथ धीवर नामक एक व्यक्ति ने कहा कि उसकी गुमटी में आग लगी है, उसकी गुमटी में तकरीबन डेढ़ क्विंटल मछली रखा हुआ था जो पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गया है. उन्होंने इस बात की आशंका जताई कि हो सकता है कि किसी ने जानबूझकर आग लगाई हो, हालांकि वह यह नहीं बता पाए कि यह किसकी शरारत हो सकती है ,वहीं जिन गुमटियों में आग लगी थी, उनके बगल में पलाश कुमार झा नामक एक और व्यक्ति की चाय की गुमटी थी. सौभाग्य से वह बच गई पलाश ने कहा की काफी देर तक आग जलती रही और उन्होंने धमाके की भी आवाज सुनी है हालांकि इस पूरे घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर