रानीगंज पंचायत समिति की तरफ से मत्स्य पालकों को मछली पालन करने के लिए छोटी मछलियां प्रदान की गई





रानीगंज- रानीगंज पंचायत समिति की तरफ से मत्स्य पालकों को मछली पालन करने के लिए छोटी मछलियां प्रदान की गई. इस बारे में जानकारी देते हुए रानीगंज ब्लॉक के फिशरी एक्सटेंशन ऑफिसर गौतम मुखर्जी ने बताया कि आज कंपोजिट फिश कल्चर परियोजना के तहत रानीगंज पंचायत समिति की तरफ से 6 मत्स्य पालकों को ढाई हजार करके छोटी मछलियां और 120 किलो करके चूना प्रदान किया गया. पश्चिम बंगाल सरकार के प्रकल्प जल धरो -जल भरो परियोजना के तहत कई मत्स्य पालकों को यह 1000 करके छोटी मछलियां और 120 किलो करके चूना प्रदान किया गया. उन्होंने कहा कि आज इन मत्स्य पालकों को रेहु ,कत्ला और मृगेल प्रजाति की छोटी मछलियां प्रदान की गई. उन्होंने बताया कि कंपोजिट फिश कल्चर परियोजना के तहत जिनको मछलियां प्रदान की गई, उनको पहले ही ब्लॉक स्तर पर मत्स्य पालन का प्रशिक्षण दिया जा चुका है. इसके साथ ही मछलियों के लिए भोजन भी प्रदान किया जाएगा. उन्होंने बताया कि इस परियोजना का मकसद मत्स्य पालन को बढ़ावा देना है, ताकि यह सभी स्वावलंबी हो सके और अपने आर्थिक स्तर को बढ़ा सके. वहीं जेमेरी ग्राम पंचायत के बेलिया बथान के रहने वाले उत्तम धीवर ने कहा मछली पाकर उनको काफी लाभ होगा .इससे पहले भी उनको मछली मिला था, तब उनको लाभ हुआ था और उनको उम्मीद है कि इस बार भी उनको लाभ होगा .उन्होंने बताया कि बीडीओ कार्यालय में उन्हें प्रशिक्षण दिया गया था, जिससे कि वह सही तरीके से मछली पालन कर सकें 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार