रानीगंज के श्री महावीर व्यायाम समिती मैदान में होलिका दहन की परिक्रमा कर किया समृद्धि की कामना





रानीगंज-हर साल की तरह साल भी रानीगंज के श्री महावीर व्यायाम समिती मैदान में होलिका दहन का कार्यक्रम बीते रात सम्पन्न हुई , जिसमे रानीगंज के मारवाड़ी समाज के साथ साथ अन्य लोगों ने भी बढ़ चढ कर हिस्सा लिया.गोबर के कंडे के साथ यहां परंपरा के अनुसार कच्चे चना ,गेहूं की बाली पकाकर तथा नारियल अर्पित कर पूजा किया. माना जाता है कि होली के समय नए अन्न की उपज होने के कारण वहां जौ, बाजरा,गेहूं ,चना की फसल अग्निदेव को अर्पित कर नए साल की भी शुरुआत होती है. मान्यता के अनुसार श्रद्धालु होलिका दहन के बाद पवित्र अग्नि को अपने- अपने घर या दुकान में ले आते हैं, और अग्नि को साक्षी मानकर इसे जलती हुई रखते हैं . माना जाता है कि ऐसा करने से अग्नि देव मंगल करते है. व्यायाम समिती परिसर के साथ ही शिशु बागान मैदान, नागेश्वर धाम जी मंदिर के मैदान तथा रानीगंज के कई अन्य जगहों पर होलिका दहन का आयोजन किया गया.

इस अवसर पर श्री महावीर व्यायाम समिति मैदान में ढप के ताल पर राजस्थानी होली की गीत पर लोग थिरके,एवं एक दूसरे को होली की बधाई दिया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर