हुसैन नगर में जश्न ए वारिस पैगामे मुहब्बत कार्यक्रम आयोजित की गयी



रानीगंज-रानीगंज के हुसैन नगर में बीते वर्ष की भांति त इस साल भी जश्न ए वारिस पैगामे मुहब्बत कार्यक्रम आयोजित की गयी. जिसमें 4 धर्मों के गुरुओं को सम्मानित किया गया और मुहब्बत का पैगाम दिया गया . यह कार्यक्रम सय्यद हाजी आशिक अली साह वारसी बाबा के सरपरस्ती में की गयी. इस पैगामे मुहब्बत और जश्न ए वारिस में रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी, बोरो 2 के चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा, 88 नंबर वार्ड की पार्षद नेहा साव, 35 वार्ड पार्षद अख्तरी खातून, शाहिद परवेज, टीएमवाईसी नेता विक्टर बागची, संदीप भालोटिया, मनीष वर्मा, इंतखाब खान, डॉक्टर एस माजी सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे. सभी अतिथियों को सय्यद हाजी आशिक अली साह वारसी बाबा ने अपने हाथों से उत्तरीय पहनाया और फिर एक मोमेंटो देकर सभी अतिथियों को सम्मानित किया . इस अवसर पर महफ़िल शमा कव्वाली का आयोजन किया गया, उसके बाद मौला वारिस का कुल शरीफ मनाया गया फिर सुबह लोगों में सिरनि बांटा गया.इस मौके पर 4 धर्मों के गुरूओं ने अपना अपना पैगाम दिया और कहा के दुनिया में अभी सिर्फ और सिर्फ मुहब्बत चाहिए क्योंकि नफ़रत बहुत बढ़ चुकी और इस जश्न ए वारिस महफ़िल से पूरी दुनिया के साथ-साथ पुरे बंगाल और रानीगंज में ये पैगाम जाना चाहिए की कोई भी धर्म हो,सब से बड़ी इबादत इंसानियत का होनी चाहिए और जब तक हम सब एक जुट होकर मिलकर रहेंगे तब तक दुनिया भी कायम रहेगी, इस मौके पर तापस बनर्जी ने कहा कि कोई भी धर्म एक दूसरे से नफरत करना नहीं सिखाता, सभी धर्म एक दूसरे से प्यार मोहब्बत से रहना ही सीखा हैं. उन्होंने कहा कि कुछ लोग ऐसे हैं जो दूसरों के घर जलते हैं तो वह अपने मतलब की रोटी सकते हैं ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात