जामुड़िया : जामुड़िया के वार्ड संख्या बारह अंतर्गत निघा भट्टा पाड़ा स्तिथ बनकाली मंदिर से महा शिवरात्रि के शुभ अवसर पर सैकड़ो महिलाओं और कन्याओ द्वारा कलश यात्रा निकाली गयी, जबकि निकाले ज्ञे शोभायात्रा में हजारों भक्त गन मौजूद थे.
इस मौक़े पर बनकाली मंदिर के अध्यक्ष उमेश पासवान, सचिव शिवशंकर कर्मकार, ललन कुमार नोनिया, दिलीप गोप, बिलेन्द्र नोनिया, किशोरी नोनिया, प्रहलाद नोनिया राजेंद्र चौहान, मुन्ना रजक, संतोष मंडल, चन्दन राम के आलावा काफी संख्या मे शिव भक्तगण की उपस्थिति देखी गई. कलश यात्रा बनकाली मंदिर के प्रांगण से शुरू होकर निघा भट्टापाड़ा होते हुए श्रीपुर बांध से कलश मे जल भरकर इमली धोड़ा , श्रीपुर फाड़ी शिवमंदिर की परिक्रमा करने के बाद दुर्गा मंदिर, सब्जि पट्टी, स्टॉफ क्लब, गिधोरिया पाड़ा होते हुवे राष्ट्रीय राजमार्ग 19 से श्रीपुर मोड़ ,आज़ादनगर होते हुए वापस बन काली शिव मंदिर की परिक्रमा करने के बाद सभी कलश को मंदिर में रखे गए .इस दौरान सभी शिव श्रद्धालु शिवलिंग के ऊपर जल चढ़ाया गया.इस मौके पर रानीगंज के सीआई सुशांत चटर्जी, श्रीपुर फाड़ी के प्रभारी मेघनाथ मंडल, जामुड़िया ट्रेफिक गार्ड के प्रभारी प्रसनजीत मंडल ने फीता काटकर इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस मौके पर कमिटी के सदस्य उमेश कुमार पासवान ने बताया कि यहां पर हमारे कमिटी के द्वारा रास्ता एवं बिजली की व्यवस्था को लेकर 3 साल पुर्व जामुड़िया विधायक हरेराम सिंह से आवेदन किया गया था, लेकिन इतने सालों बीत जाने के बावजूद भी अभी तक यह कार्य नही हुआ है.जबकि यह बन काली मंदिर बहुत ही जागरूक मंदिर है. यहां पर जब भी कोई कार्यक्रम होता है तब इस इलाके के आसपास से कम से कम 5000 हजार से अधिक लोग आते है, लेकिन भक्तों को वहीं कच्चे रास्ते से होकर यहां पर आना पड़ता है. वहीं बिजली नहीं होने कारण लोगों को अंधेरे में ही आना जाना पड़ता है ,जबकि सामने लोकसभा चुनाव है अगर इस चुनाव से पहले कार्य नही किया गया तो हमारे जितने भी कमिटी के लोग है इस विषय को गंभीरता पूर्वक लेते हुए विचार करेंगे.


0 टिप्पणियाँ