शमशान जाने वाले रास्ता पर कारखाना के वाहनों का आवागमन का सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुषों ने बंद कर घंटों सड़क अवरोध किया



जामुड़िया - श्याम सेल पावर लिमिटेड कारखाना प्रबन्धन द्वारा अपने निजी वाहन यातायात करने हेतू सड़क निर्माण ना कर जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक दो स्थित धसना ग्राम से शमशान को जाने वाले रास्ता पर कारखाना के चलने वाले सभी वाहनों को इसी रास्ते से आवागमन का विरोध धसना ग्राम के सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुषों ने कर घंटों सड़क अवरोध कर प्रदर्शन किया. इलाके की महिलाओं का कहना था कि वह इस रास्ते से किसी भी कारखाने की गाड़ियों को आवागमन करने नहीं देगी. इनका कहना है कि कारखाने की गाड़ियों के इस रास्ते से यातायात करने की वजह से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. धूल की वजह से उन लोगो को काफी दिक्कत होती है. वहीं गाड़ियों के आवागमन की वजह से यहां पर हमेशा दुर्घटना का डर बना रहता है .इस वजह से उन्होंने तय कर लिया है कि इस रास्ते से कारखाने की गाड़ियों को पार होने नहीं दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह रास्ता सरकारी रास्ता है अगर कारखाने की गाड़ियों को यातायात करना है तो कारखाना प्रबंधन अपने लिए कोई दूसरा रास्ता का इंतजाम करें लेकिन सरकारी रास्ते से कारखाने की गाड़ियों को पार होने नहीं दिया जाएगा.

वहीं इस विषय में कारखाना प्रबन्धन से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया,पर प्रबन्धन कुछ भी कहने से इनकार किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता