तिलाबनी कोलियरी को एमडीओ में देने के खिलाफ शिव डांगा एसएसआई कोलियरी में जैक द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया



जामुड़िया-तिलाबनी कोलियरी को एमडीओ में देने के खिलाफ ईसीएल के सातग्राम एरिया क्षेत्र अधीन श्रीपुर के शिव डांगा एसएसआई कोलियरी में जैक के बैनर तले मजदूरो की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया. इस मौके पर शीतल चक्रवर्ती, रामाधार हरिजन, विरेन्द्र महतो, सुभान मियां, हरेराम सिंह ,राम कुमार नोनिया आदि उपस्थित थे. इस बारे मे जानकारी देते हुए रामकुमार नोनिया ने बताया कि सिर्फ एसएसआई कोलियरी में ही नहीं बल्कि सभी कोलियरी में एमडीओ मुड के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से केंद्र सरकार एमडीओ तरीके से कोलियरी का परिचालन करना चाहती है ,इसका सीधा मतलब यह निकलता है कि केंद्र सरकार कोयला उद्योग को निजी हाथों में सौंपने की दिशा में कोशिश कर रही है, जिसका सभी केंद्रीय श्रमिक संगठन विरोध कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कोलियरी को जिस तरह से निजी हाथों में सौंपने की कोशिश की जा रही है. उसका विरोध करना अति आवश्यक है .वरना खदान में काम करने वाले श्रमिकों और कर्मचारी के अस्तित्व पर संकट खड़ा हो जाएगा. उन्होंने कहा कि तिलाबनी कोलियरी को एमडीओ के तहत चलाया जा रहा है. इसके जरिए ठेकेदार को कोलियरी चलाने की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है. जैसे ही एमडीओ के तहत कोलियरी का परिचालन होने लगा, वहां पर कार्यरत 600 श्रमिकों में से 120 श्रमिकों को रखकर बाकी श्रमिकों को यह कहा गया कि वह अन्य कोलियरी में अपना स्थानांतरण करवा ले .उन्होंने कहा कि इस तरह से कोलियरी को नीजी हाथों में सौंपने की प्रक्रिया को रोकने के लिए यह आंदोलन किया जा रहा है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर