कोलकाता-कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान से आज टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी द्वारा आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए बंगाल से सभी 42 सीटों के लिए टीएमसी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी गई .कोलकाता उत्तर से सुदीप बनर्जी, कोलकाता दक्षिण से माला राय, हावड़ा से प्रसून बनर्जी ,डायमंड हार्बर से उम्मीद के मुताबिक तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी, दमदम से वरिष्ठ नेता सौगत राय, हुगली से बांग्ला अभिनेत्री रचना बनर्जी ,वहीं बैरकपुर से पार्थो भौमिक को टिकट दिया गया है. आपको बता दें कि बैरकपुर से तृणमूल कांग्रेस के सांसद अर्जुन सिंह हैं ,जिनको इस बार टिकट नहीं दिया गया. पिछले कुछ समय से टीएमसी के विधायक सोमनाथ श्याम के साथ अर्जुन सिंह के मनमुटाव की खबरें आ रही थी, इसे दूर करने के लिए ममता बनर्जी के निर्देश पर पार्थो भौमिक ने कई बार प्रयास किया था, अब देखा जा रहा है कि अर्जुन सिंह का टिकट काटकर पार्थ भौमिक को टिकट दे दिया गया. वहीं बारासात से डॉक्टर काकोली घोष दस्तीदार ,आरामबाग से मिताली बाग को टिकट दिया गया है, जबकि घाटाल से एक बार फिर बांग्ला फिल्मों के अभिनेता दीपक अधिकारी उर्फ देव को ही टिकट दिया गया है, पिछले कुछ समय से इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि देव अब राजनीति में नहीं रहना चाहते, लेकिन ममता बनर्जी के साथ हाल ही में उन्होंने एक सभा में मंच साझा किया था जहां पर ममता बनर्जी ने घटाल मास्टर प्लान को राज्य सरकार द्वारा करने की बात कही थी, इसके बाद देव को आज टिकट प्रदान किया गया, वहीं मिदनापुर से जून मालिया, बांकुड़ा से विधायक का अरुप चक्रवर्ती को टिकट दिया गया है. वर्धमान पूर्व से डॉक्टर शर्मिला सरकार टीएमसी की प्रत्याशी होगी, वही आसनसोल से पूर्व घोषणा के अनुसार शत्रुघ्न सिन्हा ही टीएमसी के प्रत्याशी होंगे. जबकि पूर्व भारतीय क्रिकेटर कीर्ति आजाद वर्धमान दुर्गापुर से चुनाव लड़ेंगे. बीरभूम से शताब्दी राय प्रतिद्वंद्विता करेंगे. वहीं तमलुक से टीएमसी ने युवा टीएमसी नेता देवांशु भट्टाचार्य को टिकट दिया दिया है. आपको बता दें कि तमलुक सीट से भाजपा की तरफ से पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गांगुली के चुनाव लड़ने की संभावना है. ऐसे में देवांशु भट्टाचार्य का तमलुक से चुनाव लड़ना काफी मायने रखता है. संदेश खा की घटना के बाद बशीरहाट लोकसभा केंद्र काफी सुर्खियों में आया भाजपा की तरफ से यह बार-बार कहा गया कि बशीरहाट की संसद नुसरत जहां अपने संसदीय क्षेत्र में आने वाले संदेश खाली में एक बार भी नहीं गई आज जब टीएमसी द्वारा टिकटों की घोषणा की गई, उसमें बशीरहाट सीट से नुसरत जहां के बजाय हाजी नुरुल इस्लाम को टिकट दिया गया है, वही मथुरापुर से वापी हालदार अलीपुर द्वार से प्रकाश चिक बराईक दार्जिलिंग से गोपाल लामा रायगंज से कृष्ण कुमार कल्याणी बालूरघाट से विप्लव मित्र चुनाव लड़ेंगे बालूरघाट से भाजपा की तरफ से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ सुकांतो मजूमदार के नाम के घोषणा कर दी गई है .ऐसे में विप्लव मित्र की सीधी टक्कर डॉक्टर सुकांतो मजूमदार से होगी. वहीं मालदा उत्तर से पूर्व आईपीएस अधिकारी प्रसुन बनर्जी मालदा दक्षिण से शाहनवाज रेहान जंगीपुर से खलीलुर रहमान आत्मक की तरफ से चुनाव लड़ेंगे ,वही आज के घोषणा में सबसे चौंकाने वाला नाम बहरामपुर से घोषणा की गई यहां से टीएमसी की टिकट पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान चुनाव लड़ेंगे. दूसरी तरफ मुर्शिदाबाद से अबू ताहिर खान कृष्णा नगर से महुआ मोइत्रा चुनाव लड़ेंगे. आपको बता दें कि महुआ मोइत्रा को पैसे लेकर सवाल पूछने के आरोप में सांसद पद से बर्खास्त कर दिया गया था अब फिर से टीएमसी द्वारा उनका टिकट दिया गया है .वहीं राणाघाट से मुकुममानीअधिकारी, बनगांव से विश्वजीत दास जलपाईगुड़ी से निर्मल चंद्र राय और कुच बिहार से जगदीश चंद्र बसूनिया चुनाव लड़ेंगे , विष्णुपुर सीट पर एक और दिलचस्प चुनावी लड़ाई दिखेगी. यहां पर भाजपा के सौमित्र खां के खिलाफ उनकी पूर्व पत्नी सुजाता मंडल खां चुनाव लड़ेंगे. आज सभी 42 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करने के बाद ममता बनर्जी ने इन सभी प्रत्याशियों के साथ ब्रिगेड परेड मैदान में रैंप वॉक किया और उपस्थित टीएमसी कार्यकर्ताओं से उनका परिचय कराया.















0 टिप्पणियाँ