भारत विकास परिषद द्वारा श्री गुरु नानक विद्यालय को 15 पंखे प्रदान किए गए



रानीगंज-भारत विकास परिषद रानीगंज शाखा की और से सोमवार को श्री गुरु नानक विद्यालय को 15 पंखे प्रदान किए गए. इस मौके पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष प्रदीप बाजोरिया, अरुमय कुंडु ,डॉ अरुपानंद पाल, सुरेंद्र सिंह बग्गा, अशोक कुमार ,पिंटू गुप्ता, विद्यालय के शिक्षक पुरुषोत्तम गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे.इस अवसर पर प्रदीप बाजोरिया ने कहा आज सवेरे ही विद्यालय के प्रिंसिपल ने उन्हें फोन किया था और कहा था कि स्कूल के लिए कुछ पंखों की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि जैसे ही स्कूल के प्रिंसिपल का आदेश मिला .संस्था की तरफ से इन पंखों का इंतजाम किया गया. उन्होंने कहा कि संस्था के सदस्य अपने आप को सौभाग्यशाली मानते हैं कि उनको स्कूल के लिए कुछ करने का मौका मिला. उन्होंने कहा कि इससे पहले भी रानीगंज शहर के कई स्कूलों में वाटर कूलर मशीन लगाया गया है. इसके अलावा गिरजा घर ,बस स्टैंड आदि जगहों पर भी वाटर कूलर मशीन लगाया गया है. इसके साथ ही अन्य सामाजिक कार्य भी संस्था की तरफ से किए जाते हैं. उन्होंने कहा कि संस्था का गठन 2002 में किया गया था तब से लगातार यह संस्था इस तरह के सामाजिक कार्य कर रही है उन्होंने कहा कि इसके बाद भी जिस स्कूल से जिस तरह की आवश्यकता होगी संस्था की तरफ से उसे पूरा करने की कोशिश की जाएगी. दूसरी तरफ स्कूल के प्राचार्य ऋषि त्रिपाठी ने कहा की वह भारत विकास परिषद के बेहद शुक्रगुजार हैं, जिन्होंने उनके एक फोन पर 15 पंखों का इंतजाम कर दिया. उन्होंने कहा कि यह परिलक्षित होता है कि रानीगंज में लोग शिक्षा को लेकर और बच्चों के बेहतर भविष्य को लेकर कितने गंभीर हैं, उन्होंने इसके लिए प्रदीप बाजोरिया और उनकी पूरी टीम को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि प्रदीप बाजोरिया एक ऐसे इंसान है जो हमेशा लोगों की सेवा करते रहते हैं और आज उन्होंने स्कूल के लिए बहुत बड़ा काम किया है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली