रानीगंज माकपा लोकल एरिया कमेटी द्वारा 12 सूत्री मांगों के समर्थन में रैली डॉल्फिन मैदान से निकली



रानीगंज-रानीगंज माकपा लोकल एरिया कमेटी द्वारा रानीगंज के डॉल्फिन मैदान से एक विरोध रैली निकाली गई. 12 सूत्री मांगों के समर्थन में यह रैली डॉल्फिन मैदान से निकलकर रानीगंज बाजार की परिक्रमा करते हुए रानीगंज थाने के सामने पहुंचे. यहां पर वामपंथी नेताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया. उन्होंने राज्य सरकार पर तमाम तरह के भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और लोगों को हो रही परेशानियों को लेकर उनका कहना था कि राज्य सरकार की नीतियां जन विरोधी हैं, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है .इसके बाद अपनी मांगों के समर्थन में वामपंथी नेताओं द्वारा रानीगंज थाने में एक ज्ञापन भी सोपा गया.इस मौके पर यहां आसनसोल के पूर्व सांसद वंश गोपाल चौधरी, रानीगंज के पूर्व विधायक रुनु दत्त, हेमंत प्रभाकर, सुप्रियो राय, कल्लोल घोष, संजय प्रमाणिक, देवदास बनर्जी सहित तमाम माकपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.



इस मौके पर वंश गोपाल चौधरी ने कहा कि आज रानीगंज की हालत ऐसी हो गई है कि यहां पर भु माफियाओं का राज हो गया है. तालाब भरकर कब्जा किया जा रहा है ,लेकिन पुलिस खामोश है. वही यहां पर ड्रग और अन्य मादक पदार्थों का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है ,लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. इसके साथ ही यहां पर भ्रष्टाचार व्यापक तौर पर हो रहा है .विकास के नाम पर कुछ भी नहीं किया जा रहा है, लेकिन भ्रष्टाचार त्णमूल कांग्रेस नेताओं के इशारे पर पुलिस यह सब देखकर भी खामोश है और यहां पर अपराधी तत्व का बोलबाला हो गया है. वह चुनाव की तारीखों के घोषणा से पहले ही बंगाल सहित रानीगंज में भी केंद्रीय सुरक्षा बल भेजे जाने के मुद्दे पर पूर्व सांसद ने कहा कि केंद्रीय सुरक्षा बलों को भेजने का उद्देश्य है कि जो लोग मतदान को लेकर डरे हुए हैं. उनके मन से डर को दूर किया जाए .इस वजह से यह बहुत जरूरी है कि केंद्रीय सुरक्षा बलों को उन जगहों पर भेजा जाए और लोगों को साहस दिलाया जाए जहां पर लोग मतदान के समय भयभीत रहते हैं ,तभी केंद्रीय सुरक्षा बलों को भेजने का उद्देश्य सफल होगा, वहीं पिछले कुछ समय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बंगाल में लगातार सभाएं करने के सवाल पर वंश गोपाल चौधरी ने कहा कि वह तो आएंगे ही और यहां पर सभाएं भी करेंगे, लेकिन सभा के बाद राज भवन में जो गुप्त बैठक हो रही है उसके बारे में भी जानकारी मिलना जरूरी है .यह जानना अति आवश्यक है, कि उन बैठकों में क्या सेटिंग हो रही है .अगर प्रधानमंत्री को बात करनी है तो हिंदुस्तान केबल्स पर बात करें, आसनसोल रानीगंज इत्यादि जगहों पर जो इतने सारे कारखाने बंद हैं ,उनको लेकर बात करें लेकिन वह इन मुद्दों पर बात नहीं करेंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता