"फिरे पावा जाए" के तहत आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट अंतर्गत जामुड़िया थाना की ओर से खोए हुए 100 मोबाइल को उनके मालिक को सौंपा गया

 


जामुड़िया-"फिरे पावा जाए" के तहत आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट अंतर्गत जामुड़िया थाना की ओर से सोमवार को खोए हुए 100 मोबाइल को उनके मालिक को सौंपा गया. इस दौरान 80 क्लबों को दो -दो अर्थात 160 फुटबॉल वितरण किया गया .इस मौके पर डीसीपी सेन्ट्रल ध्रुवो दास ,एसीपी बिमान कुमार मिर्धा, सीआई सुशांतो चटर्जी ,जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह, थाना प्रभारी राज शेखर मुखर्जी ,एमएमआईसी सुब्रतो अधिकारी, बोरो एक के चैयरमेन शेख शानदार ,जामुड़िया चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष जयप्रकाश डोकानिया, सचिव महेश सवाड़िया, पूर्व सचिव अजय खैतान ,राखी कर्मकार, एसआई मिहिर कुमार दे ,चुरूलिया फाड़ी प्रभारी शीतल नाग ,श्रीपुर फाड़ी प्रभारी मेघनाथ मंडल, जामुड़िया ट्राफिक प्रभारी, प्रसेनजीत मंडल आदि उपस्थित रहे. इस मौके पर विधायक हरेराम सिंह ने कहा कि पहले पुलिस ओर जनता में सम्पर्क में काफी दूरी थी , पुलिस देकर लोग भय करते थे, लेकिन इस सरकार में अभी जनता ओर पुलिस के बीच एक बेहतर संबंध बन गया है. जामुड़िया थाना पुलिस की ओर समय- समय पर समाजिक मुलक कार्य हमेशा किया जाता रहा है. दुर्गापूजा में सभी पुजा कमिटीयो को सम्मानित किया गया .ठंड के समय में कम्बल वितरण किया गया था, आज इतने लोगों को खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर इनके मालिक को सौंपा गया है .इसके अलावा खेल को बढ़ावा देने हेतु फुटबॉल भी बितरण किया गया है. वहीं डीसीपी सेन्ट्रल ध्रुवो दास ने कहा कि आज जामुड़िया थाना की ओर से खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर इनके मालिक को सौंपा गया है. मोबाइल फोन की जितनी जरूरत है उसे के तहत इसका इस्तेमाल कर ओर अपने आसपास रहने वाले लोगों को इसे लेकर जागरूक करे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर