पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए राधेश्याम गोराई को भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया



जामुड़िया-जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के श्यामला ग्राम पंचायत अंतर्गत अलीनगर गांव के 75 वर्षीय राधेश्याम गोराई, जिन्हें "गछ पगला" के नाम से भी जाना जाता है. क्षेत्र की उबड़-खाबड़ जमीन पर लाखों पेड़ लगाकर क्षेत्र को पर्यावरण प्रदूषण से बचाने का वह निरन्तर प्रयास कर रहे हैं . वह पिछले 45 साल से पौधे लगा रहे हैं, हालांकि उन्हें कोई प्रशासनिक मदद नहीं मिली, लेकिन उनके लगाए पेड़ आज जंगल बन गए हैं. सड़क के दोनों ओर हरे-भरे पेड़ों की कतार देखकर क्षेत्र के लोगों का मन भर जाता है. सोमवार को भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी राधेश्याम गोराई के घर आये. भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए राधेश्याम गोराई को धन्यवाद दिया और साथ ही पुष्प गुच्छ, शॉल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर राधेश्याम गोराई को सम्मानित किया.इस अवसर पर श्री तिवारी के साथ जामुड़िया भाजपा मंडल 2 के मंडल अध्यक्ष रमेश घोष और अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे. जीतेंद्र तिवारी ने कहा आसनसोल औद्योगिक क्षेत्र में 'राइजिंग आसनसोल' नामक एक संगठन है, जो प्रतिवर्ष औद्योगिक क्षेत्र के एक व्यक्ति को औद्योगिक रत्न प्रदान करता है. मशहूर कलाकार सत्येन गांगुली को सबसे पहले यह शिल्पांचल रत्न पुरस्कार दिया गया था. इसी तरह आज पांडवेश्वर थाना और जामुड़िया विधानसभा के अलीनगर गांव के राधेश्याम गराई को शिल्पांचल रत्न से सम्मानित किया गया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर