गौस ए बंगाला का उर्स एवं श्री खाटू श्याम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रानीगंज थाना में की गयी समन्वय बैठक



रानीगंज-रानीगंज के रोनाई इलाके में गौस ए बंगाला का उर्स एवं श्री खाटू श्याम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी. इसे लेकर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत रानीगंज थाना अभी से तैयारी में जुट गई है ,ताकि उच्च माध्यमिक परीक्षा के दौरान इन दो विशाल आयोजनों के कारण किसी को कोई परेशानी ना हो.इस दोनों आयोजनों को शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न हो इस दृष्टिकोण को सामने रखते हुए रानीगंज थाना में एक समन्वय बैठक का आयोजन किया गया. यहां रानीगंज बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा ,एसीपी सेंट्रल दी, रानीगंज थाना प्रभारी ,रानीगंज दमकल विभाग के प्रभारी, रानीगंज ब्लॉक टाउन टीएमसी अध्यक्ष रूपेश यादव मेला कमेटी के सदस्य तथा श्री श्याम बाल मंडल के सदस्य उपस्थित थे. यहां प्रशासन की तरफ से मेला कमेटी श्याम बाल मंडल के सदस्यों को बताया गया कि किसी भी तरह से मौका उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. खासकर मेला कमेटी में जो वॉलिंटियर्स रहेंगे .उनको किसी भी हालत में कानून को अपने हाथ में नहीं लेना है ,अगर कहीं पर कोई परेशानी खड़ी होती है तो तुरंत पुलिस प्रशासन को जानकारी देनी होगी. इसके साथ ही उन्होंने वॉलिंटियर्स के प्रभारी को हर वॉलिंटियर का आधार कार्ड, फोन नंबर पुलिस प्रशासन के पास जमा करने के लिए कहा. पार्किंग को लेकर भी बताया गया कि कहां पर पार्किंग होगी इसकी व्यवस्था मेला कमेटी और ट्रैफिक विभाग तय करेगी. स्थानीय लोगों कि इसमें कोई भूमिका नहीं होगी. मेला में पर्याप्त मात्रा में सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे. पार्किंग इलाके में भी सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था करनी होगी .पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय बनाने होंगे और उनको सही तरीके से चिन्हित करना होगा. अक्सर देखा गया है कि सही तरीके से चिन्हित न करने के कारण पुरुष गलती से महिलाओं के शौचालय में चले जाते हैं जिससे परेशानी खड़ी हो जाती है कौन वॉलिंटियर किस दिन रात में ड्यूटी करेंगे. उसकी जानकारी भी पुलिस प्रशासन को देनी होगी. वहीं श्री खाटू श्याम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भी श्याम बाल मंडल के सदस्यों को दिशा निर्देश जारी किए गए. विशेष कर उच्च माध्यमिक परीक्षा को देखते हुए मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जो रैलियां निकालेंगे, उसको लेकर निर्देश जारी किए गए, ताकि किसी भी उच्च माध्यमिक परीक्षार्थी को कोई परेशानी ना हो, वहीं प्रशासन की तरफ से व्यापारियों से अनुरोध किया गया कि उच्च माध्यमिक परीक्षा और श्याम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए अगर 21 और 22 को बाजार के अंदर लोडिंग अनलोडिंग ना किया जाए तो सभी के लिए बेहतर होगा. बोरो चैयरमेन मुजम्मिल शहजादा ने भी अपना वक्तव्य रखते हुए कहा कि उनका पूरा भरोसा है कि पुलिस प्रशासन और रानीगंज के स्थानीय लोगों के आपसी सहयोग से यह दोनों विशाल आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होंगे. उन्होंने कहा कि प्रशासन और आसनसोल नगर निगम इन दोनों आयोजनों को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए पूरी तरह से साथ है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता