अवैध तरीके से पेड़ काटे जाने का आदिवासीयों ने विरोध किया




जामुड़िया-शुक्रवार को जामुड़िया थाना अन्तर्गत श्रीपुर फाड़ी के श्रीपुर एरिया अंतर्गत ईसीएल के स्टेडियम के पास जंगल में अवैध तरीके से पेड़ काटा जा रहा था जिसका स्थानीय आदिवासीयों ने विरोध किया . देखा गया की पेड़ काट कर वहां निर्माण किया जा रहा था जिसका आदिवासियों ने विरोध करते हुए काम रूकवा दिया. इस बारे मे आदिवासी समाज के एक व्यक्ति समर हेमब्रम ने आरोप लगाया कि उनके पूर्वजों ने 40 से 50 साल से इस जगह पर खेती की है. ईसीएल ने इस जमीन पर पेड़ लगाने का आश्वासन दिया था. इसी शर्त पर लोगों ने यह जगह छोड़ी थी,लेकिन अब देखा गया है कि इस जगह में जो पेड़ है उनको काटकर हरियाली को खत्म कर कर जहां पर निर्माण किया जा रहा है.उन्होंने इसका विरोध किया और कहा कि आदिवासी समाज जल जमीन जंगल के लिए हर समय लड़ता आया है और लड़ता रहेगा . उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ जमीन माफिया पेड़ों को काटकर यहां पर अवैध तरीके से निर्माण कार्य कर रहे हैं जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.


 शुखु माझी नाम के आदिवासी ने सवाल उठाया कि जल जंगल जमीन के बिना आदिवासी कहां जाएगा, हमारे पूर्वजों ने 40 से 50 साल इस जगह पर खेती की है , उसके बाद उनके पूर्वजों ने पेड़ लगाने के लिए जगह छोड़ दी . यहां पर बन विभाग दफ्तर द्वारा पेड़ लगाए गए हैं, इसका बोर्ड भी यहां लगा हुआ है , उसके बावजूद भी यहां पर अवैध तरीके से पेड़ों की कटाई कर दी गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार यहां पर पेड़ों में साजिश के तहत आग भी लगा दी गई है जिसके कारण कई पेड़ भी नष्ट हो चुके है .उन्होंने कहा कि यह साजिश जमीन माफियाओं द्वारा जमीन हड़पने के लिए किया जा रहा है.


वही इस विषय पर ईसीएल के अधिकारी अजीत कुमार मजूमदार का कहना है कि इसकी सूचना हमें मिली है, हम लोगों ने अधिकारियों को वहां भेजा भी था और काम बंद कर दिया गया है, जांच के आदेश दिए गए हैं, अगर वह जमीन ईसीएल की पाई जाती है तो जो लोग अवैध तरीके से जमीन पर कार्य कर रहे हैं उनके खिलाफ थाने में शिकायत भी की जाएगी , अगर कोई ईसीएल कर्मी इसमें लिप्त होगा तो उनके खिलाफ भी शिकायत की जाएगी , किसी की निजी संपत्ति होगी तो अलग बात है , लेकिन अगर सरकारी संपत्ति पर कोई अवैध तरीके से निर्माण कार्य कर रहा है तो सखताई से निपटा जायगा, किसी भी दोषियों को छोड़ नहीं जाएगा.


इस विषय पर आसनसोल नगर निगम के 11 नबर वॉर्ड पार्षद डाक्टर मोहम्द आरिफ़ ने कहा हमे इसकी जानकारी नहीं. घटनास्थल पर जाकर ही कुछ बोल पाएंगे . 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली