रानीगंज- रानीगंज के श्री सीताराम जी मंदिर से श्री श्याम निशान यात्रा श्री श्याम मंदिर नियामत पुर के लिए रवाना हुई.यह निशान यात्रा जामुड़िया, आसनसोल से होते हुए नियामतपुर में श्याम मंदिर तक गई.इस दौरान इस निशान यात्रा का नेतृत्व दे रहे राजस्थान के सूरजगढ़ श्री श्याम मंदिर से पधारे हजारीमल जी सहित तमाम भक्तों का स्वागत रानीगंज के शिशु बागान मोड़ के समीप मॉर्निंग वॉकर योगा ग्रुप तथा नेताजी सुभाष रोड स्तिथ निर्माणाधीन श्री श्याम मंदिर प्रांगण में श्री श्याम बाल मण्डल के सदस्यों द्वारा किया गया. इस अवसर पर श्री श्याम बाल मण्डल के अध्यक्ष पवन केजरीवाल ने कहा कि पिछले कई साल से यह निशान यात्रा निकाली जा रही है. उन्होंने कहा कि सूरजगढ़ का प्रथम निशान खाटू धाम में श्याम बाबा के मंदिर में चढ़ता है और पूरे साल रहता है. उन्होंने बताया कि यह परंपरा 375साल पुराना है.इसके साथ ही उन्होंने बताया कि रानीगंज का इस नवनिर्मित श्री श्याम मंदिर में 18 फरवरी से सालासर धाम से भजन मंडली आएगी और सुंदर काण्ड का पाठ किया जाएगा . 19 तारीख को 1100 महिलाओं द्वारा श्री रानी सती दादी का मंगल पाठ होगा .20 तारीख को अखंड ज्योति जलाई जाएगी, 21 तारीख को बाबा नगर परिक्रमा करेंगे और 22 तारीख को श्री श्याम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी . इस बारे में सूरजगढ़ निवासी हजारीलाल जी ने बताया कि सूरज गढ़ के इस ध्वज को अर्पित करने के लिए परंपरा उनके परिवार के पूर्वजों ने 375 साल पहले शुरू किया था तब से अनवरत यह परंपरा चली आ रही है .आसनसोल में भी रानीगंज और नियामतपुर में चढ़ाया जाता है उन्होंने कहा कि हर फागुन के मेला पर यह ध्वज चढ़ाया जाता है.
वहीं सूरजगढ़ से आये भजन गायक राजेश कजरा जी एवं अन्य भजन गायक श्याम भजनों से श्री श्याम सेवा का गुणगान कर रहे है,इसके पूर्व बुधवार संध्या श्री सीताराम जी मंदिर में भजनों का कार्यक्रम आयोजित की गई थी. श्री श्याम सेवा समिति के संयोजक विजय छावछरिया तथा अशोक तोदी ने बताया कि बीते 8 वर्षो से संस्था द्वारा यह निशान यात्रा रानीगंज से नियामतपुर स्थित श्री श्याम मंदिर तथा आसनसोल स्थित श्री श्याम मंदिर में अर्पित की जाती है,इस वर्ष भी सैकडो भक्तों ने हिस्सा लिया.



0 टिप्पणियाँ