24 घंटे के अंदर पुलिस को मिली सफलता, अपहरण के प्रयास के मामले में औरंगाबाद से दो गिरफ्तार, किया आसनसोल अदालत में पेश ,9 दिन का लिया पुलिस ने रीमांड पर

48  घंटे के ट्रांजिट रिमांड पर दोनों आरोपियों को लेकर पुलिस पहुंची आसनसोल कोर्ट


कांड में उपयोग दो गाड़ी भी पुलिस ने किया बरामद, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गाड़ियों की हुई थी पहचान



रानीगंज-इलाके के प्रतिष्ठित उद्योगपति शिवकुमार शारडा के आठ वर्षीय पोते के अपहरण का प्रयास के मामले में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की पुलिस ने औरंगाबाद (बिहार) के दाउदनगर थाना अंतर्गत कटरिया ममरेजपुर गांव का निवासी चंदन सिंह और पिलछि गांव का निवासी अजय महतो को उनके निवास से गिरफ्तार किया. कांड के 24 घंटे के अंदर इस मामले में दो गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी उपलब्धि मान रही है. दोनों आरोपियों को मंगलवार को स्थानीय दाउदनगर महकमा अदालत में पेश किया गया. जांच अधिकारी ने आरोपियों की 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड की अपील की थी. जिसे अदालत ने मंजूर किया. यह निर्णय होने में रात के सात बज गये. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर बुधवार को आसनसोल कोर्ट पहुंच कर 9 दिन का रिमांड पर लिया ,हालांकि पुलिस ने कोर्ट से 10 दिन का रिमांड पर मांगा था . यह दोनों आरोपी गाड़ी के चालक बताए जा रहे हैं. 

गौरतलब है कि एनएसबी रोड रानीगंज इलाके के निवासी व उद्योगपति शिवकुमार शारडा के आठ वार्षिय पोते रियान को स्कूल जाने के क्रम में जामुड़िया थाना क्षेत्र के बोगडा इलाके में अपहरण का प्रयास किया गया. स्थानीय लोगों की तत्परता से अपराधियों का अपहरण का प्रयास नाकाम हो गया. मामले में श्री शारडा ने जामुड़िया थाना के श्रीपुर फांडी में इसकी शिकायत दर्ज करायी. जिसके आधार पर जामुड़िया थाना कांड संख्या 70/24 में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आइपीसी की धारा 363/365/511/120बी के तहत मामला दर्ज हुआ. जांच का दायित्व अवर निरीक्षक नाजिम हुसैन खान को दिया गया है. इस मामले में जामुड़िया थाना और कमिश्नरेट की खुफिया विभाग (डीडी) की टीम संयुक्त रूप से मामले की जांच में जुट गयी. सूत्रों के अनुसार मंवलवार रात को पुलिस ने औरंगाबाद में दो आरोपियों पकड़ लिया. इनके अन्य साथियों की तलाश के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.




कमिश्नरेट में लगा सीसीटीवी में दिखे अपराधियों की हरकत


आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के सभी सड़कों पर नम्बर प्लेट रिकॉग्निशन सिस्टम (एनपीआरसी)  कैमरा लगा हुआ है. इसकी निगरानी से बचना अपराधियों के लिए थोड़ा कठिन होता है. कांड के बाद ही पुलिस ने पूरे इलाके में सीसीटीवी का फुटेज खंगालना शुरू किया और उसमें दो गाड़ियों की पहचान हो गयी. जिसके आधार पर पुलिस दोनों आरोपियों तक पहुंच गयी.


एक दर्जन से अधिक आरोपियों के इस कांड के शामिल होने का अनुमान


प्राथमिक जांच में पुलिस को जानकारी मिली है, उसमें इस कांड में एक दर्जन से अधिक आरोपियों के शामिल होने की बात सामने आ रही है. जिसमें स्थानीय लिंक भी है. बच्चे के स्कूल जाने के समय का पूरा रेकी बदमाशों ने किया था. इस कांड में कुछ चौकानेवाला खुलासा होने की संभावना है. जल्द ही पुलिस पूरे कांड से पर्दा उठाने की तैयारी में लगी हुई है. अनुमान है जल्दी ही पूरे मामले को उजागर कर लेगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा