माकपा तथा डीवाईएफआई की जुझारू नेत्री मीनाक्षी मुखर्जी ने किया सभा






रानीगंज-माकपा तथा डीवाईएफआई की जुझारू नेत्री मीनाक्षी मुखर्जी ने रविवार को रानीगंज विधानसभा अंतर्गत जेके नगर के बालको इलाके में एक कर्मी सभा को संबोधित किया. यहां मीनाक्षी मुखर्जी ने कहा कि राम मंदिर को लेकर पूरे देश में जोश रहने की बात कहीं जा रही है ,लेकिन पश्चिम बंगाल को मनरेगा का पैसा नहीं मिल रहा है. बंगाल में शिक्षा स्वास्थ्य सेवाएं लचर हो गई हैं. सरकारी स्कूल हो या अस्पताल वहां पर वांछित सेवा नहीं मिल रही है, जबकि निजी स्कूलों और अस्पतालों में इतना ज्यादा पैसा लगता है कि सबके बस की बात नहीं है. इन सब विषयों को लेकर भी लोगों के दिलों में उबाल आ रहा है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार द्वारा इंडिया गठबंधन से अलग होने को लेकर जो बात कही जा रही है, उससे पहले यह समझना होगा कि इंडिया कोई गठबंधन नहीं है, लेकिन पता नहीं क्यों मीडिया इस गठबंधन कहने पर तुली हुई है. उन्होंने कहा कि वामपंथी नेता मोहम्मद सलीम हो या सीताराम येचूरी दोनों ने ही कहा है कि इंडिया गठबंधन में कई लोग आएंगे, लेकिन वह टिकेंगे नहीं और वही हो रहा है .कुछ लोग चुनाव से पहले पलटी मार रहे हैं कुछ चुनाव के बाद पलटी मारेंगे .उन्होंने साफ कहा कि वामपंथी लोगों के समस्याओं को लेकर राजनीतिक करती रही है और आगे भी करती रहेगी.

इस अवसर पर माकपा नेता वंश गोपाल चौधरी,रुनु दत्ता,सुप्रियो रॉय,पूर्णेन्दु बनर्जी उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर