कोलकाता के आलम बाजार श्री श्याम मंदिर से डाक निशान यात्रा पहुंची रानीगंज ,श्याम भक्तों ने किया गर्मजोशी से स्वागत







रानीगंज-कोलकाता के आलम बाजार श्री श्याम मंदिर से डाक निशान यात्रा रवाना हुई है .1 जनवरी को यह निशान यात्रा रवाना हुई थी जो की 11 जनवरी को राजस्थान के श्री खाटू श्याम मंदिर में पहुंचेगी और निशान अर्पित करेंगी. अपने इस यात्रा में कल कोलकाता से निकले श्याम प्रेमी रानीगंज पहुंचे ,जहां बाँसड़ा मोड़ पर उनका भव्य स्वागत किया गया. इस बारे में श्याम बाल मंडल,रानीगंज के सचिव पवन केजरीवाल ने बताया कि 1 जनवरी से कोलकाता के आलम बाजार के श्री श्याम मंदिर से डाक श्याम यात्रा निकाली है जो 11 जनवरी को राजस्थान में खाटू श्याम मंदिर तक जाएगी. इस यात्रा पथ में रानीगंज में जब श्याम प्रेमी पहुंचे तब उनका भब्य स्वागत किया गया .उन्होंने कहा कि यह श्याम प्रेमियों की यह परंपरा है, जब भी निशान यात्रा कहीं से गुजरती है, श्याम प्रेमी उनका भव्य स्वागत करते हैं .उन्होंने कहा कि 18 से 22 फरवरी को रानीगंज में श्याम मंदिर के भव्य उद्घाटन के अवसर पर विशाल कार्यक्रम होगा ,जिसमें उन्होंने सभी श्याम प्रेमियों को आने का आमंत्रण दिया, वहीं कोलकाता के आलम बाजार के श्री श्याम मंदिर से निकली श्याम भक्तों की टोली के एक सदस्य मुकेश गोयल ने कहा कि कोलकाता के आलम बाजार के श्री श्याम मंदिर से 1 जनवरी से यह डाक निशान यात्रा निकाली है. डाक निशान यात्रा का तात्पर्य होता है कि यह कहीं नहीं रुकती. यह सीधे 11 जनवरी को राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर में जाकर रुकेगी और वहां पर निशान अर्पित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि कुल 60 श्याम प्रेमी इस यात्रा में निकले हैं. उनको रोजाना कम से कम डेढ़ सौ किलोमीटर की यात्रा तय करनी है. उन्होंने बताया कि कल से उन्होंने 170 किलोमीटर की यात्रा तय कर ली है और 11 जनवरी को राजस्थान में खाटू श्याम मंदिर तक उनकी यह यात्रा जारी रहेगी.रानीगंज श्री श्याम बाल मण्डल के इस स्वागत मंडली में श्री श्याम भक्त विष्णु सराफ,विमल सराफ,अरुण राज पुरिया,विनोद बंसल,सांवर सिंघानिया,राहुल केजरीवाल सह तमाम भक्त गन उपस्थित रहे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर