गजानन इस्पात कारखाना में स्थानीय बेरोजगार युवक को नौकरी देने की मांग पर कारखाना गेट के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया



जामुड़िया-जामुड़िया औधोगिक क्षेत्र के जादू डांगा के मंडलपुर स्थित गजानन इस्पात कारखाना में स्थानीय बेरोजगार युवक को नौकरी देने की मांग पर मंडलपुर के लोगो ने इस कारखाना गेट के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया. इसकी सूचना पुलिस को मिलने के बाद मौके पर जामुड़िया थाना की पुलिस पहुंच कर विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा बुझाकर घंटों बाद यह विरोध प्रदर्शन हटाया गया. इस मौके पर यहां

विशाल तांती, गजनन बाउरी, रंजीत कोड़ा ,रिजु कर्मकार, सूरज दास ,बिमल राणा, विजय कोड़ा ,माणिक बाउरी आदि उपस्थित थे . इस संदर्भ में स्थानीय निवासी रिजु कर्मकार ने कहा कि यहां पर कारखाने का नया यूनिट खोला गया है .इस नई यूनिट को खोलने से पहले कहा गया था कि स्थानीय लोगों को यहां पर नौकरी दी जाएगी, लेकिन एक भी स्थानीय युवक को यहां पर नौकरी नहीं दी गई है .सभी बाहरी लोगों को नौकरी दी गई है .उन्होंने कहा कि यहां पर कम से कम 50 लोगों को स्थाई नौकरी देनी होगी. उनका कहना था कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो आने वाले समय में वह और बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे .वहीं इस विषय पर कारखाने के एक अधिकारी हेमंत सिंह ने कहा कि आज स्थानीय लोगों के द्वारा स्थानीय लोगों को कार्य पर रखने के लिए गेट जाम किया गया था, जिसके कारण इस कारखाना में कार्य करने आए लोगों को बाहर कुछ लोगों को रोक दिया गया था ओर वाहन का अन्दर ओर बाहर आवाजाही के कारण कारखाना पर इसका प्रभाव पड़ा है .इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी गई. पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच कर कहा की कुछ दिनों बाद कारखाना अधिकारी के साथ एक बैठक कर इस समस्या का समाधान किया जाएगा, तब जाकर यह विरोध प्रदर्शन उठाया गया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर