आसनसोल तथा रानीगंज के विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण को लेकर हेरिटेज वॉक किया




रानीगंज-आसनसोल हेरिटेज रिसर्च ग्रुप तथा केएनयु सेतु बंध के सदस्यों ने सोमवार को रानीगंज के विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों का दौरा किया. रानीगंज में बर्न्स एंड कंपनी, रानीगंज रेलवे स्टेशन, रेलवे गुड्स शेड सहित विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों का निरीक्षण किया. इन ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षण के लिए काजी नज़रुल इस्लाम के 125 जन्म जयंती के अवसर पर हेरिटेज वॉक की गई .इस हेरिटेज वॉक में केएनयु के विभिन्न विभागों के छात्रों के अलावा आसनसोल हेरिटेज रिसर्च ग्रुप के सदस्य तथा के एन यू के वाइस चांसलर देवाशीष बनर्जी अंग्रेजी विभाग के अध्यापक शांतनु बनर्जी रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी सहित रानीगंज के कई विशिष्ट व्यक्ति सम्मिलित हुए थे. यह रैली रानीगंज रेलवे स्टेशन से निकली और रैली में शामिल लोगों ने रानीगंज के विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों का दौरा किया .इस बारे में शांतनु बनर्जी ने कहा कि आज आसनसोल तथा रानीगंज के विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों का निरीक्षण किया गया. उन्होंने बताया कि रानीगंज में जो बर्न्स स्टैण्डर्ड एंड कंपनी थी उसके द्वारा बनाए गए भवनों के अवशेषों को विद्यार्थियों को दिखाए गए.इसके साथ ही रानीगंज रेलवे स्टेशन के ब्रिटिश राज के जमाने के गुड्स शेड को दिखाए गए .उन्होंने कहा कि आज भी आसनसोल और तथा रानीगंज में ऐसे कई भवन है, जो बर्न एंड कंपनी जो सामग्रियां बनती थी उससे बनाए गए थे. इनका एक ऐतिहासिक महत्व है .आज के इस हेरिटेज वॉक के दौरान काजी नजरूल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को उन हेरिटेज भवनों से अवगत कराया गया, उन्होंने बताया कि रानीगंज में एक ऐसा होटल भी है .जिसके बारे में प्रख्यात ऐतिहासिक थॉमस कुक ने अपनी किताब में भी जिक्र किया था.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर