भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी जोबा ग्राम के आदिवासी पाड़ा में बधना महोत्सव में शरीक हुए



जामुड़िया-आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर सह भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के बोरो एक अन्तर्गत वार्ड संख्या नौ अंतर्गत जोबा ग्राम के आदिवासी पाड़ा में बन्दना महोत्सव में भाग लेने पहुंचे. हां ग्रामवासियों ने उनका गर्म जोशी से स्वागत अपने परंपरागत तरीके से किया. उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदिवासी भाइयों बहनो को बन्दना उत्सव की शुभकामनायें देते हुए कहा की हम पहले भी आपके साथ थें और आगे भी आपके साथ रहेंगे . आज संपूर्ण भारतवर्ष में आदिवासी भाई बहन अपने शिक्षा और योग्यता से उच्च स्थान पा रहे हैं . द्रौपदी मुर्मू आज भारत की सर्वोच्च स्थान राष्ट्रपति के पद पर हैं, हमे सदैव प्रयास करना होगा की अपने बच्चों को हम अच्छी शिक्षा दे पाये फिर उन्होंने भ्रूण हत्या पर प्रकाश डालते हुए कहा की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री बेटी बचाओ बेटी पढाओ का नारा देकर बेटियों को सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने की कामना करते है लेकिन आज भी कुछ लोग बेटे बेटियों में अंतर मानकर भ्रूण हत्या जैसा पाप कर रहे हैं. इससे उन्हे बचना चाहिए,नहीं तो बेटियों के लिंग अनुपात में कमी बढती जाएगी और हमारा समाज के कल्याण धरा का धरा रह जाएगा. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुखु टुडू, मंडल अध्यक्ष बृजमोहन पासवान, जिला सचिव प्रतिमा बाउरी, दीनबंधु राय समेत सैंकड़ो लोग उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार