रानीगंज-केंद्र सरकार के हिट एंड रन क़ानूल के विरोध में ट्रक ,टैंकर चालको ने आपने अपने वाहनों को बन्द कर रखा है,जिसके कारण डीजल- पेट्रोल डंप से पेट्रोल डीजल पेट्रोल पंप तक नहीं पहुंची,फलस्वरूप पेट्रोल पंपों में तेल नहीं मिलने की आशंका से मंगलवार की शाम से रानीगंज के कई पेट्रोल पम्पो में काफी तनाव की स्थिति बनी रही. रात के शुरुआती घंटों में तेल लेने के लिए लंबी-लंबी कतारें लग गईं. लोग यह मानकर पेट्रोल पंप पर आए कि उन्हें तीन दिनों तक तेल नहीं मिल पाएगा. बाइक,चार पहिया।वाहन चालक अपने वाहनों में तेल भरवाने के लिए दौड़ पड़े. पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लगी हुई हैं, हालांकि कई पेट्रोल पंपों के कर्मचारी ने कहा कि उनके पास कुछ दिनों तक चलने के लिए पर्याप्त पेट्रोल है, लेकिन संदेह है कि यह कितने समय तक चलेगा. रात 9 बजे के बाद पेट्रोल पंप पर आए कई वाहनों के चालकों को तेल नहीं मिला तो वे वापस लौट गए, हालांकि उन सभी वाहनों के चालकों को आश्वासन दिया गया था कि उन्हें सुबह पेट्रोल पंप से तेल मिल जाएगा. मिली जानकारी केअनुसार जानकारी मंगलवार की सुबह से कांकसा इलाके के राज बांध में तीन सरकारी तेल कंपनियों के सामने तेल टैंकरों को ले जाने वाले ड्राइवरों ने आज सुबह से स्टीयरिंग बंद कर आंदोलन का आह्वान किया है. जिसके चलते कई लोगों ने आशंका जताई है कि अगर आंदोलन इसी तरह जारी रहा तो तेल संकट पैदा हो सकता है.











0 टिप्पणियाँ