रानीगंज को पुनः महकमा का दर्जा प्रदान करने की मांग पर रानीगंज सिटीजन्स फोरम ने पश्चिम बर्दवान जिला शासक कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया





आसनसोल-रानीगंज को पुनः महकमा का दर्जा प्रदान करने की मांग पर गुरुवार को रानीगंज सिटीजन्स फोरम ने पश्चिम बर्दवान जिला शासक कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया.

 उनकी मांग है कि रानीगंज को एक बार फिर से सब डिवीजन का दर्जा दिया जाए .रानीगंज सिटीजंस फोरम के इस धरना प्रदर्शन के दौरान फोरम के सदस्यों के साथ-साथ रानीगंज के कुछ विशिष्ट व्यक्ति भी मौजूद थे. रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण भरतीया ने कहा कि रानीगंज को फिर से सबडिवीजन का दर्जा मिलना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से रानीगंज में विकास कार्यों को गति मिलेगी और इसी मांग को सामने रखते हुए आज जिला शासक दफ्तर के सामने धरना प्रदर्शन किया जा रहा है, वहीं रानीगंज सिटीजंस फोरम के कार्यकारी अध्यक्ष गौतम घटक ने कहा कि रानीगंज सिटीजंस फोरम की तरफ से लंबे समय से रानीगंज को फिर से सब डिवीजन बनाए जाने की मांग की जा रही है, और इसी मांग के समर्थन में आज जिला शासक दफ्तर के सामने धरना प्रदर्शन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आज पश्चिम वर्धमान जिला के जिला शासक राज्य के मुख्य सचिव के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में व्यस्त हैं ,इसलिए उनसे मुलाकात नहीं हो पाई, लेकिन एडीएम जनरल को उनकी मांगों के समर्थन में एक पत्र सौंपा गया .उन्होंने कहा कि प्रशासन भी उनकी मांगों के प्रति पीरा सहानुभूति है. गौतम घटक का कहना है कि 1847 से लेकर 1906 तक रानीगंज सबडिवीजन हुआ करता था लेकिन 1906 में रानीगंज से सबडिवीजन का दर्जा छीन लिया गया इसके बाद जिले का विभाजन हुआ. जिले के विभाजन की मांग सबसे पहले रानीगंज से उठाई गई थी जिले के विभाजन के बाद रानीगंज को आसनसोल नगर निगम के साथ विलय कर दिया गया. इसके परिणाम स्वरुप रानीगंज में विकास की गति काफी कम हो गई है. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के जो विकास फंड होते हैं उनमें सबसे पहले राजधानी शहर को प्राथमिकता दी जाती है उसके बाद जिला सदर फिर उसके बाद सबडिवीजन का नंबर आता है. यही वजह है कि वह लोग रानीगंज में विकास के गति को और तीव्र करने के लिए चाहते हैं कि रानीगंज को फिर से सब डिवीजन बनाया जाए. रानीगंज सिटीजंस फोरम के इस धरना प्रदर्शन के दौरान रानीगंज के करीब 400 के आसपास नागरिक मौजूद थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली