रानीगंज कोयलांचल में 7 छात्र-छात्राओं ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की फाइनल परीक्षा में सफलता पाई





 रानीगंज-- रानीगंज कोयलांचल सिर्फ कोयला के लिए ही नहीं बल्कि एक और विषय के लिए पूरे देश में एक विशिष्ट स्थान रखती है,और वह है यहां के चार्टर्ड एकॉन्टेन्ट में संख्या में सिरमौर. इस ब्लॉक स्तर के शहर में लगभग 500 से अधिक चार्टर्ड अकाउंटेंट देश विदेश में ख्याति फैला रहे है . मंगलवार को इस संख्या में और इजाफा हुई,जब 7 छात्र एवं छात्राएं सी ए फाइनल परिणाम में सफल हुए.शहर के प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट राजकुमार गढ़वाला एवं रूबी गढ़वाला का पुत्र निखिल गढ़वाला ने पूरे भारतवर्ष में सी ए 42 वां स्थान प्राप्त किया है.निखिल की बहन भी चार्टर्ड अकाउंटेंट है .




चार्टर्ड एकॉउंटेंट राजेश झुनझुनवाला की पुत्री ऋषिका झुनझुनवाला ने फाइनल परीक्षा की दो ग्रुप एक साथ क्लियर करके चार्टर्ड अकाउंटेंट की डिग्री हासिल की है .ऋषिका के माता रितु झुनझुनवाला बतलाया कि कैंपस इंटरव्यू के पश्चात किसी बड़े संस्थान में काम करना चाहती है. रानीगंज के शिशु बगान के रहने वाले प्रदीप अग्रवाल के पुत्र नीतिन अग्रवाल ने भी फाइनल परीक्षा के दो ग्रुप एक साथ क्लियर करके चार्टर्ड अकाउंटेंट की डिग्री हासिल की है. नितिन भी किसी बड़े संस्थान में कार्य करना चाहता है.रानीगंज के बांके छावछरिया की पुत्री इशिका ने भी चार्टर्ड अकाउंटेंट की डिग्री हासिल की है. वहीं व्यवसायी पुत्री प्रीति साव ने भी सी ए फाइनल पास किया है. नियामतपुर के रहने वाले रोहित बालोदिया ने भी चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा में सफलता हासिल कर नियामत पुर को गौरवान्वित किया है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर