11 से 15 जनवरी तक कोलफील्ड ट्रेड एक्सपो का आयोजन को लेकर रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स ने किया संवाददाता सम्मेलन



रानीगंज-रानीगंज के सियारसोल राज मैदान में 11 से 15 जनवरी तक कोलफील्ड ट्रेड एक्सपो का आयोजन किया जाएगा. रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स की तरफ से इस ट्रेड फेयर का आयोजन किया जा रहा है .शुक्रवार को इसे लेकर रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन में चेंबर के पदाधिकारीयों द्वारा एक संवाददाता सम्मेलन किया गया. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण भरतीया, सचिव मनोज केसरी, चेयरमैन प्रदीप बाजोरिया , सलाहकार राजेन्द्र प्रसाद खैतान,कोलकाता से आये सज्जन पोद्दार,महेश खेरिया मुख्य रूप से उपस्थित थे. संवाददाताओं को संबोधित करते हुये अरुण भरतीया ने कहा कि रानीगंज कोयलांचल के छोटे तथा मझौले उद्यमियों को एक मंच प्रदान करने के लिए रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स की तरफ से इस ट्रेड फेयर का आयोजन किया जाएगा .उन्होंने बताया कि 11 से 15 जनवरी तक आयोजित इस ट्रेड फेयर में तकरीबन 84 स्टाल लगाए जाएंगे .जहां पर छोटी से छोटी महिला उद्यमियों से लेकर बड़े उद्यमियों को भी स्टॉल लगाने का अवसर मिलेगा. उन इस ट्रेड एक्सपो का मकसद रानीगंज के उद्यमियों को एक बेहतर प्लेटफार्म प्रदान करना है, क्योंकि उनके प्रॉडक्ट को अक्सर एक्स्पोज़र नहीं मिलता, जिस वजह से वह अपने उत्पादों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचा नहीं पाते है. इसके साथ ही यहां पर स्थानीय बीडियो के साथ संपर्क करके भविष्य क्रेडिट कार्ड पर लोन का भी प्रावधान किया गया है . जो भी इच्छुक उद्यमी है वह 5 लाख तक के लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके साथ ही यहां हर रोज सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे ट्रेड फेयर में आने वाले लोगों का मनोरंजन भी होगा. उन्होंने सभी को 11 से 15 जनवरी तक सियारसोल के राजबाड़ी मैदान में रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित इस कोलफील्ड ट्रेड एक्सपो में आने का आमंत्रण दिया.



इस बारे में रानीगंज चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सलाहकार राजेन्द्र प्रसाद खेतान ने कहा के रानीगंज चैंबर ऑफ़ कॉमर्स हमेशा व्यापारियों के लिए काम करने के बारे में सोचती है और इसी क्रम में इस ट्रेड फेयर का आयोजन किया जा रहा है, ताकि यहां के छोटे से छोटे और बड़े से बड़े उधमियों को एक मंच प्रदान किया जा सके. उन्होंने कहा कि इसके लिए वह रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी को धन्यवाद देना चाहते हैं जिन्होंने पहली बार यह प्रयास किया उनको उम्मीद है कि आने वाले समय में यह एक बहुत बड़े पैमाने पर आयोजित किया जा सकेगा क्योंकि रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स हमेशा हर एक काम को दिल से करती है ,और जब भी कोई नया कदम उठाया जाता है. उसकी सफलता के शिखर तक पहुंचाया जाता है. वहीं रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन प्रदीप बाजोरिया ने कहा कि रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स से कैतिहासिक संगठन है. 63 सालों का इसका इतिहास है. रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स एक छोटी सी जगह पर है. इस वजह से यहां के उद्यमियों को हमेशा उपयुक्त मंच नहीं मिलता ,यही सोचकर रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा 11 से 15 जनवरी तक सियारसोल राज मैदान में ऐसा ट्रेड फेयर का आयोजन किया गया है ,जिसमें 84 स्टाल लगाए जाएंगे तथा छोटे-बड़े हर उद्यमी को एक मंच प्रदान किया जाएगा ताकि वह अपने उत्पादों को लोगों तक पहुंच सके.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता