जामुड़िया ---- जामुड़िया ब्लॉक 1 कांग्रेस कमेटी के कार्यालय गांधी भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में सोशल मीडिया के नए प्रभारी सौभीक चटर्जी को जामुड़िया ब्लॉक 1 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परितोष बाउरी ने पुष्पगुच्छ दे कर सम्मानित किया. इस अवसर पर सौभीक चटर्जी को जामुड़िया ब्लॉक 1 कांग्रेस कमेटी के अन्तर्गत सोशल मीडिया ( सामाजिक माध्यम) का कार्यभार सौंपा गया. जामुड़िया ब्लॉक 1 कांग्रेस मुख्यालय गांधी भवन में जिला एवं ब्लॉक स्तरीय नेताओं की उपस्थिति में सौभीक चटर्जी को सम्मानित करते हुए पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य विश्वनाथ यादव ने कहा कि सौभीक चटर्जी एक युवा प्रतिभावान छात्र नेता हैं, जो रानीगंज त्रिवेणी देवी भालोटीया कालेज में द्वितीय वर्ष स्नातक के छात्र है. मै उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं. इस अवसर पर उपस्थित थे पश्चिम वर्धमान जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव सोमनाथ चटर्जी, जामुड़िया ब्लॉक 1 कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता शांति गोपाल साधु एवं अन्य.


0 टिप्पणियाँ